अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी नहीं हुई नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़िता ने SP से लगाई गुहार

पूर्णिया, बिहार | Jalalgarh News पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसके पति की दिल्ली

सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी नहीं हुई नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़िता ने SP से लगाई गुहार

Article Advertisement

पूर्णिया, बिहार | Jalalgarh News पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

Article Advertisement

पीड़िता ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसके पति की दिल्ली में दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिसके एवज में उसे ठेकेदार द्वारा चार लाख रुपये मुआवजा दिया गया। इस बात की जानकारी गांव के मो. शमीम , मो. मुजाहिद और मो. शमशेर को थी। इन लोगों ने पांच डिसमिल जमीन देने का लालच देकर 2.75 लाख रुपये हड़प लिए । इसके बाद, 22 अक्टूबर 2024 की रात 10 बजे , जब महिला घर में अकेली थी, तीनों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब वह चिल्लाने लगी, तो शमीम ने शादी का झांसा देकर शांत कराया। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद तीनों ने उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई, जहां आरोपियों ने गुनाह कबूल किया और महिला का निकाह शमीम से करा दिया गया । निकाह के बाद वह शमीम के घर रहने लगी, लेकिन वहां भी शमीम समेत अन्य लोग उस पर शारीरिक शोषण का दबाव डालते रहे । किसी तरह भागकर वह मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने जलालगढ़ थाने में 11 जुलाई 2025 को एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें मो. शमीम, मो. मुजाहिद और मो. शमशेर को नामजद किया गया। लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है । पीड़िता का आरोप है कि तीनों आरोपी अब उसे केस वापस लेने के लिए धमका रहे हैं और उठा लेने की धमकी भी दे रहे हैं । पीड़िता ने मामले की शिकायत क्षेत्रीय डीआईजी, राज्य के डीजीपी, महिला आयोग, और मानवाधिकार आयोग से भी की है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read