अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पूर्णिया में दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों को मारकर विक्षिप्त महिला ने की आत्महत्या

Bihar News: पूर्णिया में दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों को मारकर विक्षिप्त महिला ने की आत्महत्या पति रवि कुमार शर्मा ने बताया कि मेरी शादी के लगभग 10 वर्ष हो गये हैं. पिछले कुछ वर्षों से मेरी पत्नी का दिमागी संतुलन कुछ खराब था. बात-बात पर बच्चों के साथ वह मारपीट करने पर उतारू हो जाती थी. पूर्णिया. जिले क

पूर्णिया में दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों को मारकर विक्षिप्त महिला ने की आत्महत्या

Article Advertisement

Bihar News: पूर्णिया में दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों को मारकर विक्षिप्त महिला ने की आत्महत्या पति रवि कुमार शर्मा ने बताया कि मेरी शादी के लगभग 10 वर्ष हो गये हैं. पिछले कुछ वर्षों से मेरी पत्नी का दिमागी संतुलन कुछ खराब था. बात-बात पर बच्चों के साथ वह मारपीट करने पर उतारू हो जाती थी. पूर्णिया. जिले के बैसा प्रखंड के मुगरा पियाजी पंचायत के किलपाड़ा गांव में मंगलवार रात अपने तीन बच्चों को मारने के बाद एक विक्षिप्त महिला ने खुद भी फंदे से लटक जान दे दी. मृतकों में ग्रामवासी रवि कुमार शर्मा की पत्नी बबीता देवी (26), पुत्री रिया कुमारी (8), पुत्र सूरज कुमार (6) एवं सुजीत कुमार (3) शामिल हैं. इस संबंध में रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. 10 वर्ष पहले हुई थी शादी मृतका के पति रवि कुमार शर्मा ने बताया कि मेरी शादी के लगभग 10 वर्ष हो गये हैं. पिछले कुछ वर्षों से मेरी पत्नी का दिमागी संतुलन कुछ खराब था. बात-बात पर बच्चों के साथ वह मारपीट करने पर उतारू हो जाती थी. घटना के वक्त मैं घर से बाहर था. घटना की सूचना रौटा पुलिस को मिलते ही पुलिस निरीक्षक मो इरशाद आलम, रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे. प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा राज रौटा पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने हेतु जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया. इधर, घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है. इसके बाद मौके पर एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक सैंपल लिये. इसके बाद रौटा पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मामले पर कुछ कह पायेगी.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read