अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पूर्णिया: तीन साल से जिस महिला की हत्या का चल रहा केस, पुलिस को मिली जीवित

तीन साल से जिस महिला की हत्या का चल रहा केस, पुलिस को मिली जीवित पूर्णिया जिले के अमौर थानाक्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. पिता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप दामाद पर लगाया था. उसको पुलिस ने जीवित बरामद किया है. पूर्णिया जिले के अमौर थानाक्षेत्र में एक ऐसा मामल

पूर्णिया: तीन साल से जिस महिला की हत्या का चल रहा केस, पुलिस को मिली जीवित

Article Advertisement

तीन साल से जिस महिला की हत्या का चल रहा केस, पुलिस को मिली जीवित पूर्णिया जिले के अमौर थानाक्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. पिता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप दामाद पर लगाया था. उसको पुलिस ने जीवित बरामद किया है. पूर्णिया जिले के अमौर थानाक्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. जिस महिला का अपहरण कर हत्या किये जाने का आरोप लगाकर केस किया गया था, उस महिला को जीवित अवस्था में अमौर पुलिस ने उसके मायके से बरामद किया है. अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि उक्त मृत घोषित महिला को कांड के अनुसंधानकर्ता इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने सशस्त्र पुलिस के साथ गुप्त सूचना पर महिला के मायके में छापेमारी कर जिंदा बरामद किया है. पिता ने दामाद पर लगाया था हत्या का आरोप बता दें कि मो. फारूक अंसारी के आवेदन के आधार पर अमौर थाना में मामला दर्ज किया गया था. इसमें दामाद मो. मसीक साकिन बसतपूर, थाना अमौर सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. उक्त अभियुक्तों पर अपनी बेटी रूकसाना खातून का अपहरण कर हत्या किये जाने का आरोप लगाया था. पुलिस ने महिला को किया सकुशल बरामद इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया मृत घोषित महिला रूकसाना खातून के जीवित बरामद होने से इस मामले में नया मोड़ आ गया है. महिला को सकुशल जीवित बरामद करने के बाद महिला पुलिस की उपस्थिति में उसकी मेडिकल जांच करायी गयी है. 164 का बयान कलमबंद कराने के लिए उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जा रहा है व न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read