अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

पूर्णिया में वार्ड सदस्य की पत्नी पर हमला, सरकारी काम में बाधा डालने से मना करते ही परिवार हो गया तबाह

पूर्णिया में वार्ड सदस्य की पत्नी पर हमला, सरकारी काम में बाधा डालने से मना करते ही परिवार हो गया तबाह बिहार के पूर्णिया जिला में असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियार और लाठी डंडे से वार्ड सदस्य और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया. जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. पूर्णिया के एक वार्ड सदस

पूर्णिया में वार्ड सदस्य की पत्नी पर हमला, सरकारी काम में बाधा डालने से मना करते ही परिवार हो गया तबाह

Article Advertisement

पूर्णिया में वार्ड सदस्य की पत्नी पर हमला, सरकारी काम में बाधा डालने से मना करते ही परिवार हो गया तबाह बिहार के पूर्णिया जिला में असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियार और लाठी डंडे से वार्ड सदस्य और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया. जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. पूर्णिया के एक वार्ड सदस्य को सरकारी काम में बाधा डालने से मना करने का खामियाजा भुगतना पड़ा. असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियार और लाठी डंडे से वार्ड सदस्य और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया. जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. सबसे गंभीर चोट वार्ड सदस्य की पत्नी को लगी, जो आईसीयू में भर्ती हैं. जहां पर जिंदगी और मौत से लड़ रही है. वहीं मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वार्ड सदस्य और उनके परिवार सदस्यों को धारदार हथियार और लाठी डंडे से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है. घटना की जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना रविवार को जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के नया नंदगोला गांव वार्ड 04 की है. घायलों में नया नंदगोला गांव वार्ड 04 निवासी रघु पासवान के पुत्र अबोध कुमार पासवान, गुड्डी देवी (30 वर्ष), रघु पासवान (60 वर्ष) कारों पासवान, विभा देवी (30 वर्ष ), काजल कुमारी सहित अन्य शामिल है. घटना को लेकर वार्ड सदस्य अबोध कुमार पासवान ने कहा कि नया नंदगोला, पंचायत-कोयली सिमड़ी पश्चिम में स्वीकृत पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य के लिए स्थल सीमांकन के लिए रुपौली आंचलाधिकारी पहुंचे थे. उन्होने अपने समक्ष अमीन से 52 डिसमिल जमीन पर सीमांकन करा कर बांस का खूंटा गड़वा दिया और खुदायी का कार्य प्रारंभ करने के लिए कहा गया. इसके बाद आंचलाधिकारी वहां से चले गये. असामाजिक तत्वों ने बुरी तरह से पीटा आंचलाधिकारी के जाने के तुरंत बाद ही कुछ असामाजिक तत्वों ने खूंटा उखाड़ दिया और पंचायत भवन कार्य को बाधित कर दिया. वार्ड सदस्य होने के नाते सरकारी काम में बाधा डालने से मना करने पर उन लोगों ने जान से मारने की नीयत से दबिया से वार कर दिया. उसकी पत्नी को दबिया लगने से बूरी तरह घायल हो कर वहीं पर गिर गई. उन लोगों ने उसके साथ लाठी डंडे से जमकर मारपीट की. मारपीट करते देख जब परिवार के सदस्य बीच बचाव के लिए पहुंचे तो उनकी भी बुरी तरह से पिटाई की. स्थानीय लोगों की मदद से मारपीट में घायल सभी को इलाज के लिए रुपौली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जीएमसीएच में गुड्डी देवी की स्थिति काफी गंभीर होने के कारण उसे हायर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है. लाइन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में गुड्डी देवी इलाज चल रही हैं. मामले को लेकर टीकापट्टी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वार्ड सदस्य के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read