अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

बिहार में प्रेमी ने 3 दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की लूटी इज्जत, हत्या करके सबने बालू में गाड़ दी लाश

बिहार में प्रेमी ने 3 दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की लूटी इज्जत, हत्या करके सबने बालू में गाड़ दी लाश बिहार के पूर्णिया में एक प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका का सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी लाश को बालू में गाड़ दिया. बिहार के पूर्णिया जिले के बायसी थाना अंतर्गत ताराबाड़ी क्

बिहार में प्रेमी ने 3 दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की लूटी इज्जत, हत्या करके सबने बालू में गाड़ दी लाश

Article Advertisement

बिहार में प्रेमी ने 3 दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की लूटी इज्जत, हत्या करके सबने बालू में गाड़ दी लाश बिहार के पूर्णिया में एक प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका का सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी लाश को बालू में गाड़ दिया. बिहार के पूर्णिया जिले के बायसी थाना अंतर्गत ताराबाड़ी क्षेत्र से पिछले साल 22 नवंबर को बरामद एक अज्ञात महिला के शव की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है. अमौर थाना क्षेत्र की रहनेवाली इस महिला के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर लाश को बालू में गाड़ दिया. इस मामले में मुख्य आरोपी आजाद अली को गिरफ्तार कर लिया है. अज्ञात अपराधियों पर दर्ज की गयी थी प्राथमिकी एसपी कार्तिकेय शर्मा ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में मृतक की मां ने अज्ञात अपराधियों पर हत्या का मामला दर्ज कराया था. इस संदर्भ में बीते 22 नवंबर को बायसी थाना में 22 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. एसपी ने बताया मानवीय व तकनीकी विश्लेषण के क्रम में एकत्रित तथ्यों एवं सबूतों के आधार पर बयासी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी वार्ड-5 के आजाद अली, उम्र 55 वर्ष से आवश्यक पूछताछ की गयी. जिससे कई अहम खुलासे हुए. दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया, फिर हत्या करके बालू में गाड़ा शव एसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में आरोपी आजाद अली ने यह स्वीकार किया कि उस महिला के साथ उसका प्रेम संबंध था. इस दौरान उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी उसने बनाया. घटना के दिन उसने अपने अन्य तीन सहयोगियों के साथ मिलकर सबसे पहले बारी-बारी से महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और इसके बाद महिला की हत्या कर दी. साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से महिला के शव को बालू में गाड़ दिया और मौके से सभी फरार हो गये. अन्य अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए छापेमारी हुई तेज एसपी ने बताया कि महिला की हत्या के आरोप में आजाद अली को गिरफ्तार कर लिया गया. एसपी ने बताया कि हत्या में शामिल अन्य तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read