अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

Purnia:- अगले दस दिनों तक हल्की तो कुछ इलाकों में होगी भारी बारिश

अगले दस दिनों तक हल्की तो कुछ इलाकों में होगी भारी बारिश शुरूआती समय में दगा देने वाला मानसून दोबारा जोरदार तरीके से दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दस दिनों तक राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे के वर्षा होने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना ह

Purnia:- अगले दस दिनों तक हल्की तो कुछ इलाकों में होगी भारी बारिश

Article Advertisement

अगले दस दिनों तक हल्की तो कुछ इलाकों में होगी भारी बारिश शुरूआती समय में दगा देने वाला मानसून दोबारा जोरदार तरीके से दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दस दिनों तक राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे के वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

Article Advertisement

कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। किसानों के लिए यह खुशखबरी है। हालांकि, मौसम विभाग ने किसानों को ताकीद भी किया है कि पटवन करने से पहले मौसम पूर्वानुमान का ध्यान जरूर रखें क्योंकि इस दौरान वज्रपात होने की संभावना भी बढ़ जाती है। आकाश में बिजली की गरज और चमक हो तो खेतों में बिल्कुल न जाएं। बता दें कि जून माह से लेकर अगस्त तक जिस मानसून की उम्मीद लोगों को थी वह पूरी नहीं हुई। सामान्य से कम बारिश हुई। अब मौसम विभाग ने अगले दस दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार के मुताबिक मानसूनी परिसंचरण में बदलाव के बाद बारिश की संभावना बनी है। इधर, पूर्णिया में सितंबर के पहले सप्ताह से रूक-रूक कर फुहार का दौर जारी है। रविवार को 4.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सोमवार को भी 1.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश के बाद तापमान में खासी गिरावट आयी है। शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.7 एवं न्यूनतम तापमान 1.2 मिलीमीटर दर्ज किया गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read