अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

Purnia:- ध्रुव हत्याकांड के तीन आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

ध्रुव हत्याकांड के तीन आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा अनुमंडल मुख्यालय के धमदाहा दक्षिण टोल में 26 अगस्त की सुबह लैट्रिन टैंक में मिले 11 वर्षीय किशोर के लाश के मामले में धमदाहा थाना पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक 11 वर्षीय ध्रुव कुमार के पिता सुभाष या

Purnia:- ध्रुव हत्याकांड के तीन आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

Article Advertisement

ध्रुव हत्याकांड के तीन आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा अनुमंडल मुख्यालय के धमदाहा दक्षिण टोल में 26 अगस्त की सुबह लैट्रिन टैंक में मिले 11 वर्षीय किशोर के लाश के मामले में धमदाहा थाना पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Article Advertisement

पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक 11 वर्षीय ध्रुव कुमार के पिता सुभाष यादव के आवेदन पर दर्ज मामले के आलोक में पांच में से तीन के खिलाफ की है। हालांकि गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस घटना को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार ने तीनों आरोपी के गिरफ्तारी के बाद बताया कि धमदाहा दक्षिण टोल के सुभाष यादव ने कांड संख्या 232/ 22 दर्ज कराया है जिसमें उन्होंने साजिश कर हत्या करने एवं लाश को छुपाने का आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर उन्होंने धमदाहा दक्षिण टोला निवासी महेंद्र यादव के पुत्र अंकित कुमार को मुख्य आरोपी बनाया है। यह घटना आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए किया है। एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी तथा कांड के उद्भेदन के लिए लगातार सक्रिय थी। पुलिस को जैसे ही मृतक के साइकिल गायब होने की खबर लगी उसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला। सीसीटीवी में साइकिल लेकर जाते हुए युवक की पहचान होते ही निपानिया गांव स्थित उसके घर से साइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस हिरासत में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कांड को सफल उद्भेदन में धमदाहा के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं कांड के अनुसंधानकर्ता सूरज प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read