अतिथि प्राध्यापक बहाली में कथित अनियमितता के खिलाफ एनएसयूआई ने पूर्व वीसी का फूंका पुतला विवि के मेन गेट पर पूर्व वीसी का पुतला दहन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता।
बीएनएमयू की विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विवि गेट पर पूर्व कुलपति प्रो. अवध किशोर राय का पुतला दहन किया।
Bihar
मधेपुरा- पूर्व वीसी के कार्यकाल में विवि में भ्रष्टाचार चरम पर रहा : निशांत
अतिथि प्राध्यापक बहाली में कथित अनियमितता के खिलाफ एनएसयूआई ने पूर्व वीसी का फूंका पुतला विवि के मेन गेट पर पूर्व वीसी का पुतला दहन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता। बीएनएमयू की विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विवि गेट पर पूर्व कुलपति प्रो. अवध किशोर राय का पुतला दहन किया। नेत

Article Advertisement
Article Advertisement
नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि पूर्व कुलपति के कार्यकाल में विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर रहा, उनके कार्यकाल के दौरान छात्रों का सबसे अधिक शोषण हुआ।
उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां यूएमआईएस और परीक्षा परिणाम को पेंडिंग कर बड़े पैमाने पर छात्रों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया गया, वहीं दूसरी तरफ तमाम तरह की नियुक्तियों और प्रोन्नति में भी अनियमितता बरती गई है।
जिसके कारण उनके कार्यकाल में किए गए सभी कार्य संदेह के घेरे में है और इस पर कई सवाल भी खड़ा हो रहा है।
निशांत यादव ने कहा कि कर्मचारियों के 66 सृजित पदों पर 86 लोगों की नियुक्ति की गई।
इसकी भी जांच शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है।
वहीं अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति जब की जा रही थी तब यूजीसी के पांच मापदंडों को सख्ती से लागू नहीं किया गया।
परिणामतः आज विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में भी संदेह के घेरे में है।
यहीं कारण है कि अतिथि शिक्षकों का मानदेय आए डेढ़ महीने हो चुका है, लेकिन विश्वविद्यालय भुगतान नहीं कर रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि पूर्व कुलपति के कार्यकाल में लिए गए हर निर्णय की उच्चस्तरीय जांच हो, अन्यथा अब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
बीएनएमयू को लूट का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा : हिमांशु राज वहीं एनएसयूआई छात्रनेता हिमांशु राज ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और बीएनएमयू को लूट का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।
अगर दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन का शंखनाद होगा।
एनएसयूआई छात्रनेता रमन कुमार और पूर्व राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रभात कुमार मिस्टर ने कहा कि पूर्व कुलपति अपने पूरे कार्यकाल में केवल भाषण देते रहे, लेकिन छात्रों के साथ न्याय नहीं हुआ।
दो साल में सत्र नियमित करने का दावा करने वाले कुलपति तीन साल में भी सत्र पटरी पर नहीं ला सके।
डिग्री पार्ट थर्ड परीक्षा 2019 के परिणाम में सबसे अधिक छात्र-छात्राओं का रिजल्ट पेंडिंग कर दिया गया।
मौके पर छात्रनेता अंशु पासवान, नीतीश यादव, अमित यादव, रौशन कुमार, मनीष कुमार, ज्योतिष, प्रशांत आदि मौजूद थे।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें
Bihar
छठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा है

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं

Bihar
छठ पर्व प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश देता है: चिराग पासवान

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
