पटना के अवैध पेट्रोल-डीजल डिपो में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाकों से सिहर उठा इलाका बिहार की राजधानी पटना के बेऊर थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल-डीजल के अवैध डिपो में सोमवार रात भीषण आग लग गई।
पेट्रोलियम पदार्थ में आग लगते ही इसने विकराल रूप ले लिया।
घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।
इस दौरान एक के बाद एक कई विस्फोट हुए, जिससे स्थानीय लोग सहम गए।
सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास को लोगों को हटाया।
मौके पर सात दमकल केंद्र से 14 गाड़ियां भेजी गई।
दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया।
हालांकि कुलिंग का काम देर रात तक चलता रहा।
आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।
आग कैसे लगी पुलिस इसकी जांच कर रही है।
आशंका है कि जली हुई बीड़ी-सिगरेट अथवा शार्ट सर्किट से आग लगी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल की गाड़ी देर से घटना स्थल पर पहुंची।
इस कारण आग बेकाबू हो गई।
जबकि दमकल अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गाड़ियों को रवाना कर दिया गया।
घटना बेऊर इलाके के हुलुक पुर रोड 35 फीट स्थित पेट्रोल के एक अवैध डिपो में हुई।
बताया जा रहा है कि दमकल विभाग को रात करीब पौने 9 बजे आग लगने की सूचना मिली।
इसके बाद मुख्यालय लोदीपुर सहित फुलवारीशरीफ, दानापुर, सचिवालय, कंकड़बाग, पटना सिटी और बिहटा दमकल केंद्र से कुल 14 गाड़ियां मौके पर भेजी गई।
दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले आग भीषण हो चुकी थी।
इसकी लपटें 50 मीटर उपर तक उठीं।
रह रह कर टैंकर और ड्रम के फटने से धमाके हुए।
आग और धमाके से पूरा इलाका सिहर उठा।
दमकल कर्मियों ने रात करीब पौने 11 बजे आग पर काबू पाय।
चोरी का पेट्रोल-डीजल इकट्ठा कर अवैध डिपो बनाया बेऊर में जिस जगह पर आग लगी वहां से इंडियन ऑइल का पेट्रोलियम डिपो महज 400 मीटर दूर है।
डिपो से निकलने वाले वाहनों से चोरी कर पेट्रोल और डीजल अवैध डिपो में इकट्ठा किया जाता है।
बाद में उसे सस्ती कीमत पर बेच दिया जाता है।
सस्ता तेल खरीदने के लिए रोजाना इलाके में शाम के वक्त लोगों का जमावड़ा होता है।
जिस अवैध डिपो में आग लगी वह विशाल कुमार उर्फ मंटुस नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है।
वैसे थानेदार ने बताया कि डिपो किसका है इसकी जांच की जा रही है।
आईओसी डिपो तक लपटें पहुंचतीं तो भयावह होता मंजर गनीमत रही कि आग की लपटें 400 मीटर दूर स्थित आईओसी के तेल डिपो तक नहीं पहुंची।
इस डिपो से पटना और आसपास के जिलों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जाती है।
आसपास दर्जनों अपार्टमेंट बने हुए हैं।
बावजूद इसके चार दर्जन से ज्यादा अवैध डिपो चल रहे हैं।
जिस तरह से घटनास्थल पर विस्फोट हो रहे थे यदि आग पेट्रोलियम डिपो तक पहुंच जाती तो मंजर और भयावह होता।
Article Advertisement
Business
पटना के अवैध पेट्रोल-डीजल डिपो में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाकों से सिहर उठा इलाका
पटना के अवैध पेट्रोल-डीजल डिपो में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाकों से सिहर उठा इलाका बिहार की राजधानी पटना के बेऊर थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल-डीजल के अवैध डिपो में सोमवार रात भीषण आग लग गई। पेट्रोलियम पदार्थ में आग लगते ही इसने विकराल रूप ले लिया। घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
