अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

क्वार्टर खाली करने के निर्देश से लोगों में गुस्सा

क्वार्टर खाली करने के निर्देश से लोगों में गुस्सा वन विभाग द्वारा सरकारी क्वार्टर खाली करने का निर्देश देने से गुस्साए लोगों ने गुरुवार को वार्ड 12 स्थित चैती दुर्गा मंदिर के सामने प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वार्ड आयुक्त रितु कुमारी ने कहा कि ह

क्वार्टर खाली करने के निर्देश से लोगों में गुस्सा

Article Advertisement

क्वार्टर खाली करने के निर्देश से लोगों में गुस्सा वन विभाग द्वारा सरकारी क्वार्टर खाली करने का निर्देश देने से गुस्साए लोगों ने गुरुवार को वार्ड 12 स्थित चैती दुर्गा मंदिर के सामने प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Article Advertisement

वार्ड आयुक्त रितु कुमारी ने कहा कि हम लोगों का परिवार सालों से यहां रह रहा है। अचानक बिना कोई सूचना के वन विभाग द्वारा क्वार्टर खाली करने को कहा जा रहा है। ऐसी ठंड में हम छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहां जाएंगे। इस पर सरकार को सोचना होगा नहीं तो हमलोग क्वार्टर नहीं छोड़ेंगे। उधर, फॉरेस्टर केके झा ने बताया कि वन विभाग को हेडवर्क्स डिवीजन से जमीन मिली है। विभाग द्वारा कहा जा रहा है कि सभी क्वार्टर जर्जर हैं। जिला भूअर्जन की टीम ने आकर जमीन का सीमांकन किया है। इसका निरीक्षण कर डीएफओ ने अविलम्ब वहां नर्सरी और चारदीवारी बनाने को कहा है। अभी क्वार्टर खाली करने की कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया है। मौके पर डेजी झा, डोली शर्मा, डोली सिंह, खुशबू देवी, प्रियंका देवी, चंद्रकला देवी, शिव नारायण झा, मनोज कुमार राय, धीरेंद्र कुमार, सिगुफ्ता परवीन, सविता देवी, गुड़िया देवी, अंजना देवी, पुष्पा देवी, नीतू देवी, धीरेंद्र देव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read