अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Education

वीडियो सामने आने के बाद डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को भेजा गया गेस्ट हाउस, पहले रहने के इंतज़ाम थे खस्ता

राय बरेली, उत्तरप्रदेश में कोविद-19 का इलाज़ कर रहे डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के एक समूह के द्वारा बुधवार की रात जारी किये गए वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें तुरंत एक गेस्ट हाउस में भेज दिए गया। डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने वीडियो जारी कर बताया की उन्हें जिस स्कूल में उत्तरप्रदेश सरकार ने

वीडियो सामने आने के बाद डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को भेजा गया गेस्ट हाउस, पहले रहने के इंतज़ाम थे खस्ता

Article Advertisement

राय बरेली, उत्तरप्रदेश में कोविद-19 का इलाज़ कर रहे डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के एक समूह के द्वारा बुधवार की रात जारी किये गए वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें तुरंत एक गेस्ट हाउस में भेज दिए गया। डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने वीडियो जारी कर बताया की उन्हें जिस स्कूल में उत्तरप्रदेश सरकार ने क्वारंटाइन में रखा है, उसकी हालत बहुत खस्ता है। डॉक्टरों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिख कर भी इस बात की जानकारी दी। डॉक्टरों ने पत्र में शिकायत की, जिसमे उन्होंने लिखा, उन्हें भरोसा दिला कर अस्पताल के बगल वाले विद्यालय में भेजा गया था, जहाँ उन्हें अलग क्वाटर देने की भी बात कही गयी थी, लेकिन ऐसा कुछ मौके पर उपलब्ध नहीं कराया गया। डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 2 वीडियो जारी किये गए, पहला बुधवार की सुबह 3 बजे के करीब और दूसरा दोपहर को। दोनों वीडियो के माध्यम से ये बताने की कोशिश की गयी की जहाँ उन्हें रखा गया है वहां के हालत बहुत ही भयावह है। पहले वीडियो में एक स्वास्थय कर्मी स्कूल के हालत को दिखाते हुए बोल रहे है की, "सुबह के 3 बज चुके है, हमे एक कमरे में 4 खाट लगा कर दे दिया गया है जहाँ पंखा भी काम नहीं कर रहा और बाथरूम में पाइप भी काम नहीं करता है।" दुसरे वीडियो में खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़ा करते हुए डॉक्टर कहते है, "एक पॉलिथीन में सब्ज़ी और पूरी को बांधकर दे दिया गया है और उम्मीद जताई जाती है की हम इसे ही खाएंगे, क्या यही 5 सितारा इंतज़ाम किये गए है?" तीसरे वीडियो में PPE सूट पहने एक डॉक्टर बताते है की, ऐसा इंतज़ाम नियमों के खिलाफ है। उन्होंने आगे बताया की, "जब हमे बाथरूम की शिकायत की तो इंतज़ाम करने वाले कर्मी मोबाइल टॉयलेट ले आए।" वीडियो में आगे डॉक्टरों ने शिकायत की, न तो उनके रहने के स्थान पर बिजली का प्रबंध है और ना ही ढंग से पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इन वीडियो के सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है की डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को गेस्ट हाउस भेज दिया गया है एवं उनके हर परेशानियों को दूर कर दिया गया है। इससे पहले हर पार्टी एवं संगठन द्वारा सरकार से डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएँ की मांग की जा चुकी है जिससे डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी को कोविद-19 से लड़ने में कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read