अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

राघोपुर में एक ही रात तीन घरों से नकदी और जेवरात की चोरी

राघोपुर: थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत अंतर्गत हुसैनाबाद वार्ड संख्या 12 में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया। इस वारदात में हजारों रुपये नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए गए। ग्रामीणों के अनुसार, चोर सबसे पहले अशोक मंडल के घर में घुसे। वे बक्सा उठाकर खेत म

राघोपुर में एक ही रात तीन घरों से नकदी और जेवरात की चोरी

Article Advertisement

राघोपुर: थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत अंतर्गत हुसैनाबाद वार्ड संख्या 12 में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया। इस वारदात में हजारों रुपये नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए गए। ग्रामीणों के अनुसार, चोर सबसे पहले अशोक मंडल के घर में घुसे।

Article Advertisement

वे बक्सा उठाकर खेत में ले गए और ताला तोड़कर उसमें रखे ₹20,000 नकद, दो जोड़ी पायल, दो चेन, दो लॉकेट, एक नकमुनी और लगभग ₹45,000 मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए। इसके बाद, भूपेंद्र मंडल के घर से चोरों ने दो मोबाइल फोन चुरा लिए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ महीने पहले भी उनके घर में चोरी हुई थी, लेकिन राघोपुर थाना में आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीसरी वारदात अरुण मंडल के घर में हुई, जहां से चोर बक्सा उठाकर खेत में ले गए और उसमें रखे एक पायल, एक बलिया, दो चेन, एक लॉकेट और ₹37,000 नकद चोरी कर लिए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में खुलेआम चल रहे अवैध शराब कारोबार और अवैध मिट्टी खनन माफिया के कारण अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस लगभग चार घंटे बाद मौके पर पहुंची और केवल औपचारिक पूछताछ कर लौट गई। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read