अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

मधेपुरा:- रघुवंश प्रसाद को दी गयी अंतिम विदाई, तेजस्वी और सरकार के कई मंत्री हुए शामिल

प्रखर समाजवादी नेता और आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह को वैशाली स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम विदाई दी गयी। रघुवंश प्रसाद को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था। पटना से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, आरजेडी विधायक भोला यादव, एमएलसी सुनील कुमार सिंह सहित राजद एवं बिहार सरकार

मधेपुरा:- रघुवंश प्रसाद को दी गयी अंतिम विदाई, तेजस्वी और सरकार के कई मंत्री हुए शामिल

Article Advertisement

प्रखर समाजवादी नेता और आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह को वैशाली स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम विदाई दी गयी। रघुवंश प्रसाद को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था। पटना से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, आरजेडी विधायक भोला यादव, एमएलसी सुनील कुमार सिंह सहित राजद एवं बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार, जय कुमार सिंह सहित कई नेता वैशाली पहुंचे थे।रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को दिल्ली में एम्स में निधन हो गया था।

Article Advertisement

कल शाम उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से पटना लाया गया। पटना एयरपोर्ट पर भी रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देने तेजस्वी यादव, जगदानंद सिंह सहित हजारों की तादाद में आरजेडी और दूसरी पार्टियों के नेता कार्यकर्ता पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट से रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर विधान सभा ले जाया गया था जहां सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चैधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी सहित कई लोगांे ने श्रद्धांजलि दी। विधानसभा के बाद रघुवंश प्रसाद के पार्थिव शरीर को पटना के कौटिल्य नगर स्थित उनके आवास पर ले जा गया। वहां से आज सुबह रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा जहां उनके अंतिम दशर्न के लिए हजारों का हुजूम उमड़ पड़ा। अंतिम दर्शन करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा- मेरे अभिभावक पिता तुल्य आज हम से बहुत दूर चले गए! जिसकी कमी मुझे हर वक्त खलती रहेगी! और आप मुझे बहुत याद आएंगे! आपकी कार्यकाल और आपकी बातों को एवं यादों को कभी भूल नहीं पाऊंगा! सभी ने नम आंखों से रघुवंश बाबू को अंतिम विदाई दिए!

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read