अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

‘सिस्टम गांधी का ही चलेगा…’, जातीय जनगणना पर बिहार में कांग्रेस का पोस्टर

‘सिस्टम गांधी का ही चलेगा…’, जातीय जनगणना पर बिहार में कांग्रेस का पोस्टर जातीय जनगणना पर सरकार के फैसले के बाद बीजेपी और कांग्रेस में क्रेडिट वॉर शुरू हो गया है। इसको लेकर पटना के चौराहों पर राहुल गांधी के पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें उनको सामाजिक न्याय का महानायक बताया गया है। पहलगाम हमले के बीच मोद

‘सिस्टम गांधी का ही चलेगा…’, जातीय जनगणना पर बिहार में कांग्रेस का पोस्टर

Article Advertisement

‘सिस्टम गांधी का ही चलेगा…’, जातीय जनगणना पर बिहार में कांग्रेस का पोस्टर जातीय जनगणना पर सरकार के फैसले के बाद बीजेपी और कांग्रेस में क्रेडिट वॉर शुरू हो गया है। इसको लेकर पटना के चौराहों पर राहुल गांधी के पोस्टर लगाए गए हैं।

Article Advertisement

जिसमें उनको सामाजिक न्याय का महानायक बताया गया है। पहलगाम हमले के बीच मोदी सरकार ने जातीय जनगणना पर फैसला लेकर सियासी दलों को हैरान कर दिया है। कुछ सियासी दलों ने फैसले की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए है। वहीं कांग्रेस ने इस फैसले पर सहमति व्यक्त की है। इस बीच आज पटना के चौराहों पर युवा कांग्रेस ने पोस्टर लगाए हैं। जिसमें राहुल गांधी का नीला टीशर्ट पहने फोटो लगा है। जिसमें एक हाथ में संविधान की प्रति है। युवा कांग्रेस द्वारा लगाए पोस्टर में लिखा है जातिगत जनगणना करवाने के लिए सरकार को मजबूर करने के लिए सामाजिक न्याय के महानायक नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी का धन्यवाद। पोस्टर में सबसे नीचे लिखा है सरकार किसी की हो सिस्टम गांधी का ही चलेगा। पोस्टर के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी का किया घेराव केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कल इस निर्णय के बाद कुछ लोग बौखलाए हुए हैं। कह रहे थे कि सरकार और सिस्टम उनका है। सभी जानते हैं कि नेहरू जी जातीय आरक्षण के विरोधी थे, इसके लिए उन्होंने राज्यों को चिट्ठी भी लिखी थी। मंडल कमीशन लागू करने के समय बीजेपी सरकार का हिस्सा थी। इसे रोकने का काम कांग्रेस ने किया। मंडल कमीशन को लेकर राजीव गांधी का रूख क्या था, सभी जानते हैं। गिरिराज सिंह ने साधा निशाना वहीं इस फैसले और पोस्टरबाजी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस में हिम्मत है तो इस फैसले पर बहस करें। लालू यादव तो सोनिया गांधी के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक करते थे। कांग्रेस शुरू से ही आरक्षण विरोधी रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी वहीं करते हैं जो कहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जीवन भर आरक्षण का विरोध किया है। ऐसे में अब इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अब देखना यह है कि कांग्रेस की इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read