अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

India

टी20 रैंकिंग : राहुल चौथे और कोहली 10वें स्थान पर बरकरार

टी20 रैंकिंग : राहुल चौथे और कोहली 10वें स्थान पर बरकरार दुबई, 16 फरवरी (भाषा) भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और पूर्व कप्तान विराट कोहली बुधवार को जारी आईसीसी पुरुष टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में क्रमश: चौथे और 10वें स्थान पर बने हुए हैं। गेंदबाजों और आलराउंडरों की सूची में कोई भी भारतीय शीर्ष 10 में

टी20 रैंकिंग : राहुल चौथे और कोहली 10वें स्थान पर बरकरार

Article Advertisement

टी20 रैंकिंग : राहुल चौथे और कोहली 10वें स्थान पर बरकरार दुबई, 16 फरवरी (भाषा) भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और पूर्व कप्तान विराट कोहली बुधवार को जारी आईसीसी पुरुष टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में क्रमश: चौथे और 10वें स्थान पर बने हुए हैं। गेंदबाजों और आलराउंडरों की सूची में कोई भी भारतीय शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के हाल के अच्छे प्रदर्शन के कारण गेंदबाजी रैकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी इस सूची में शीर्ष पर हैं। वनडे रैकिंग में कोहली और रोहित शर्मा बल्लेबाजी में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर हैं। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव की रैंकिंग में सुधार हुआ है। सूर्यकुमार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 64 और अय्यर ने तीसरे वनडे में 80 रन बनाकर भारत की श्रृंखला में 3-0 से जीत में अहम भूमिका निभायी थी। ऋषभ पंत ने भी तीसरे मैच में अर्धशतक जड़ा था जिससे वह 469 अंकों के साथा 71वें स्थान पर पहुंच गये हैं। गेंदबाजों की सूची में भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह सातवें स्थान पर बने हुए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा 50 स्थान की छलांग लगाकर 44वें स्थान पर पहुंच गये हैं। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि बांग्लादेश के स्टार शाकिब अल हसन आलराउंडरों की सूची में चोटी पर हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read