अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

Raid In Delhi-Haryana: पुलिस की 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, हथियार समेत ये हुए बरामद

Raid In Delhi-Haryana : दिल्ली पुलिस ने बुधवार की सुबह-सुबह विदेश में बैठे बदमाशों और उनके साथियों के 20 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा है. इस दौरान पुलिस ने हथियार और नकदी समेत कई चीजें बरामद की है. साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस इन लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है. बताया जा रह

Raid In Delhi-Haryana: पुलिस की 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, हथियार समेत ये हुए बरामद

Article Advertisement

Raid In Delhi-Haryana : दिल्ली पुलिस ने बुधवार की सुबह-सुबह विदेश में बैठे बदमाशों और उनके साथियों के 20 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा है. इस दौरान पुलिस ने हथियार और नकदी समेत कई चीजें बरामद की है. साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस इन लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने आपराधिक गिरोह से जुड़े व्यक्तियों की तलाश में छापेमारी कार्रवाई की है. (Raid In Delhi Haryana)   द्वारका जिला पुलिस आज तड़के एक आपराधिक गिरोह से जुड़े लोगों पर दिल्ली और हरियाणा के 20 से ज्यादा स्थानों पर तलाशी के लिए छापेमारी कार्रवाई कर रही है. छापा के दौरान पुलिस ने हथियार, नकदी और अवैध पदार्थ बरामद किए हैं और साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. इसको लेकर डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन का कहना है कि द्वारका की पुलिस ने विदेश में बैठे अपराधियों और उनके साथियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर छापा मारा है. सोनीपत और झज्जर समेत दिल्ली में कुछ जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है. (Raid In Delhi Haryana)   एम हर्षवर्धन ने आगे बताया कि पुलिस की छापेमारी के दौरान दिल्ली के एक स्थान से करीब 20 लाख की बरामदगी हुई है. इसके अलावा हरियाणा के झज्जर व अन्य स्थानों से हथियार बरामद किए गए हैं. अभी भी पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है. साथ ही दिल्ली पुलिस दूसरे राज्यों से बरामदगी का भी डिटेल्ट एकत्रित कर रही है. (Raid In Delhi Haryana)

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read