BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Crime

रेलवे का निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published: 27/8/2021, 8:00:45 am208 viewsSeemanchal Live

रेलवे का निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार नागपुर, 26 अगस्त (भाषा) सीबीआई ने यहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 'कल्याण निरीक्षक' (वेलफेयर इंस्पेक्टर) के पद पर कार्यरत अधिकारी को एक मृतक कर्मचारी की पत्नी से दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक विज्ञप्ति में कहा गया कि आरोपी अनूपकु

रेलवे का निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार
रेलवे का निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार नागपुर, 26 अगस्त (भाषा) सीबीआई ने यहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 'कल्याण निरीक्षक' (वेलफेयर इंस्पेक्टर) के पद पर कार्यरत अधिकारी को एक मृतक कर्मचारी की पत्नी से दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक विज्ञप्ति में कहा गया कि आरोपी अनूपकुमार अवाले (46) को यहां मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय से संबद्ध किया गया था। विज्ञप्ति के मुताबिक, बलारपुर में तैनात एक रेलवे कर्मचारी की पत्नी को उसके पति की मृत्यु के बाद रेलवे से लगभग 11 लाख रुपये की राशि मिलनी थी। कर्मचारी की अप्रैल में मृत्यु हुई थी। अवाले ने कथित तौर पर राशि जारी करने के लिए 2.40 लाख रुपये की मांग की, जिसके बाद पीड़िता ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई। सीबीआई अधिकारियों ने जाल बिछाकर बृहस्पतिवार को अवाले को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read