अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

ट्रेन के समय पर रेलवे बोर्ड रखेगा नजर

ट्रेन के समय पर रेलवे बोर्ड रखेगा नजर अब सहरसा आने जाने वाली ट्रेनों के समय पर रेलवे बोर्ड की नजर रहेगी। रेलवे बोर्ड के अलावा जीएम और डीआरएम ऑफिस तक ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान का सही समय देख मॉनिटरिंग कर पाएंगे।् इसका फायदा यह होगा कि ट्रेनों की यात्रियों को सटीक जानकारी मिलेगी। ट्रेन किस स्टेशन पर

ट्रेन के समय पर रेलवे बोर्ड रखेगा नजर

Article Advertisement

ट्रेन के समय पर रेलवे बोर्ड रखेगा नजर अब सहरसा आने जाने वाली ट्रेनों के समय पर रेलवे बोर्ड की नजर रहेगी। रेलवे बोर्ड के अलावा जीएम और डीआरएम ऑफिस तक ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान का सही समय देख मॉनिटरिंग कर पाएंगे।् इसका फायदा यह होगा कि ट्रेनों की यात्रियों को सटीक जानकारी मिलेगी।

Article Advertisement

ट्रेन किस स्टेशन पर रुकी है इसकी भी यात्रियों को सटीक जानकारी मिल पाएगी। ट्रेन परिचालन पर बोर्ड से लेकर मुख्यालय स्तर के अधिकारियों की नजर रहने से समय में भी सुधार आने की संभावना है। सोमवार को सहरसा स्टेशन पर कंट्रोल ऑफिस एप्लीकेशन (सीएओ) की सुविधा बहाल की गई। इसे सिग्नल विभाग के डेटा लोगर से जोड़ा गया। एएसटीई संजीव कुमार ने कहा कि सहरसा स्टेशन के प्लेटफार्म दो स्थित पैनल पर कंट्रोल ऑफिस एप्लीकेशन लगाई गई है। जिसे सिग्नल विभाग के डेटा लोगर से कनेक्ट (जोड़) कर दिया गया है। इसके जरिए अब रेलवे बोर्ड, जीएम ऑफिस और समस्तीपुर मंडल का कंट्रोल रूम ऑनलाइन कनेक्ट हो गया है। अब कितने समय पर ट्रेनें आई और खुली इसकी सटीक जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिग्नल विभाग का डेटा लोगर ट्रेन का रियल टाइम बताएगा। सिर्फ स्टेशन मास्टर को आगमन या प्रस्थान करने वाली ट्रेन का नंबर एप्लीकेशन में डालना होगा। समय खुद ब खुद स्क्रीन पर लिखा आ जाएगा। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read