अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

रेलवे के निजीकरण के विरोध में धरना

रेलवे के निजीकरण के विरोध में धरना रेलवे के निजीकरण और नौकरी कटौती के विरोध में सोमवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सर्कुलेटिंग एरिया पास धरना दिया। युवा कांग्रेस के बैनर तले हुए धरना के बाद पीएम को संबोधित ज्ञापन एसएस को सौंपा। कांग्रेस युवाध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन की अध्यक्षता में आयोजित धरना को सं

रेलवे के निजीकरण के विरोध में धरना

Article Advertisement

रेलवे के निजीकरण के विरोध में धरना रेलवे के निजीकरण और नौकरी कटौती के विरोध में सोमवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सर्कुलेटिंग एरिया पास धरना दिया। युवा कांग्रेस के बैनर तले हुए धरना के बाद पीएम को संबोधित ज्ञापन एसएस को सौंपा।

Article Advertisement

कांग्रेस युवाध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन की अध्यक्षता में आयोजित धरना को संबोधित करते एआईसीसी सदस्य कैशर कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार रेलवे का निजीकरण कर अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाना चाहती है। एनडीए गठबंधन वाली केन्द्र सरकार यात्री सुविधाओं के विस्तार का बहाना बना रेलवे का निजीकरण करते और भी महंगाई लाना चाहती है। अर्थव्यवस्था को सुधारने की बजाय निजीकरण के बहाने लोगों पर भाड़ा वृद्धि का बोझ डालना चाहती है। उन्होंने सफाई मजदूरों को नियमित वेतनमान नहीं देने पर आक्रोश जताया। युवाध्यक्ष ने कहा कि रेलवे में प्रस्तावित नौकरी कटौती और निजीकरण का फैसला केन्द्र सरकार की दोषपूर्ण नीति है। इससे रेलवे के सरकारी कर्मियों की नौकरी खतरे में पड़ेगी। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि रेलवे के निजीकरण की चल रही साजिश को सफल होने नहीं देंगे। केन्द्र सरकार की बेरोजगारी लाने वाली इस नीति का विरोध करते रहेंगे। रामसागर पांडेय और मो. नईमउद्दीन ने कहा कि विशेष ट्रेन चला फ्लेक्सी फेयर वसूलना यात्रियों का शोषण करने जैसा है। पंचायत समिति सदस्य पंकज कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार का निजीकरण का कदम कर्मचारी और जनता दोनों के हित में नहीं है। मृणाल कामेश के संचालन में चले धरना कार्यक्रम को अमित कन्हैया, विराज कश्यप, सन्नी ठाकुर, नीतीश कुमार, रवि कुमार, घनश्याम, गौतम, सुमित साह, प्रवीण, आलोक राज, मुरारी कुमार ने भी संबोधित किया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read