अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

India

बिहार के इन जिलों में आज होगी बारिश, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की आशंका

बिहार में भीषण गर्मी के बाद पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बिहार के कई जिलों में मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार को मौसम सामान्य रहा. 39 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ औरंगाबाद सबसे गर्म रहा. हालांकि गुरुवार को एक बार फिर पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है. साथ ही 24 घंटे राज्य में बादल

बिहार के इन जिलों में आज होगी बारिश, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की आशंका

Article Advertisement

बिहार में भीषण गर्मी के बाद पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बिहार के कई जिलों में मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार को मौसम सामान्य रहा. 39 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ औरंगाबाद सबसे गर्म रहा. हालांकि गुरुवार को एक बार फिर पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है. साथ ही 24 घंटे राज्य में बादल छाए रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने बिहार के 38 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन सभी जिलों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इसके साथ ही आपको बता दें कि, मौसम विभाग के अनुसार, ''पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.''   इन जिलों में यलो अलर्ट जारी आपको बता दें कि, मौसम विभाग के मुताबिक, ''बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, खगरिया, बांका और भागलपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.'' इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिहार और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनाया है. इसके साथ ही एक ट्रफ रेखा बिहार के ऊपर से छत्तीसगढ़ की ओर जा रही है. इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले 24 घंटे बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना रहेगी. औरंगाबाद में सबसे ज्यादा गर्मी आपको बता दें कि, पिछले 24 घंटों में औरंगाबाद सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही पटना का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस, नालंदा का 36 डिग्री सेल्सियस, गया का 37.8 डिग्री सेल्सियस, नवादा का 38 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा का 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read