नेपाल में बारिश का दिखने लगा असर, अररिया में सभी नदियां उफान पर, निचले इलाके लबालब - BIHAR FLOOD नेपाल में हो रही भारी बारिश का असर बिहार में दिखने लगा है. नेपाल में लगातार बारिश के कारण सीमावर्ती अररिया की सभी नदियां उफान पर हैं. कई इलाकों में बाढ़ के हालात और निचले इलाके तो डूब गये हैं. अररियाः पड़ोसी देश नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण नेपाल से आनेवाली सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसका असर अररिया में देखा जा रहा है. जिले की सभी बड़ी-छोटी नदियां उफान पर हैं. नदियों में उफान के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. निचले इलाके हुए लबालबः नेपाल में भारी बारिश के कारण अररिया जिले के सिकटी, पलासी.अररिया के कुछ भाग और जोकीहाट के निचले इलाकों में नदियों का पानी घुस गया है. जिससे इलाके में रहनेवाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं.अररिया प्रखंड के मदनपुर बाजार में तो सड़क पर दो से तीन फीट पानी चल रहा है. जिससे मदनपुर बाजार आने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों से सतर्क रहने की अपीलः नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी को देखते हुए अररिया जिला प्रशासन की ओर से नेपाल की सीमा क्षेत्र से सटे कुआडी बाजार में माइकिंग कराकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है. बताया जा रहा है कि जिस तेजी से पहाड़ी नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है उससे कई इलाकों में बाढ़ आ सकती है. कई नदियों ने लिया रौद्र रूपः बता दें कि नेपाल के तराई क्षेत्र में भारी बारिश के कारण पहाड़ी नदियों का जल स्तर काफी बढ़ गया है. उन नदियों का बहाव सीधे भारतीय इलाकों की ओर होता है.जिससे अररिया जिले से हो कर बहने वाली परमान, बकरा, कनकई के साथ दर्जन भर छोटी नदियों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. इस कारण बाढ़ आने की आशंका बढ़ गयी है. बाढ़ को लेकर अलर्ट जारीः नदियों का सबसे ज्यादा प्रकोप नेपाल की सीमा से सटे अररिया के सिकटी प्रखंड में होता है. उसके बाद परमान और बकरा नदी पलासी प्रखंड के कुछ गांवों को नुकसान पहुंचाते हुए जिले के सबसे निचले हिस्से जोकीहाट प्रखंड में भारी तबाही मचाती है. लगातार बारिश से तालाबों में भी पानी काफी बढ़ गया है. जिससे सड़कों पर पानी फैलने लगा है. फिलहाल जिला प्रशासन बाढ़ का अलर्ट जारी करते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं
Article Advertisement
Border News
नेपाल में बारिश का दिखने लगा असर, अररिया में सभी नदियां उफान पर, निचले इलाके लबालब - BIHAR FLOOD
नेपाल में बारिश का दिखने लगा असर, अररिया में सभी नदियां उफान पर, निचले इलाके लबालब - BIHAR FLOOD नेपाल में हो रही भारी बारिश का असर बिहार में दिखने लगा है. नेपाल में लगातार बारिश के कारण सीमावर्ती अररिया की सभी नदियां उफान पर हैं. कई इलाकों में बाढ़ के हालात और निचले इलाके तो डूब गये हैं. अररियाः पड
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Border News
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी: SSB और नेपाल APF की अहम बैठक, तस्करी रोकने पर जोर

Border News
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
