अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

राजस्थान के निजी अस्पातल का ग्रुप चैट वायरल, मुस्लिम समुदाय के लोगों को उपचार न देने की चल रही थी बात, दर्ज की गयी एफ आई आर

मैसेज वायरल होने के बाद फेसबुक पर अस्पताल के मालिक ने मांगी माफ़ी राजस्थान के एक निजी अस्पताल के व्हाट्सप्प ग्रुप पर अस्पताल के डॉक्टरों दवारा किये जा रहे चैट, जिसमे मुस्लिम समुदाय के मरीजों को उनके द्वारा उपचार नहीं दिए जाने की बात हो रही थी, बीते रविवार को वायरल हो गयी। चूरू के निजी अस्पताल श्रीचंद

राजस्थान के निजी अस्पातल का ग्रुप चैट वायरल, मुस्लिम समुदाय के लोगों को उपचार न देने की चल रही थी बात, दर्ज की गयी एफ आई आर

Article Advertisement

मैसेज वायरल होने के बाद फेसबुक पर अस्पताल के मालिक ने मांगी माफ़ी राजस्थान के एक निजी अस्पताल के व्हाट्सप्प ग्रुप पर अस्पताल के डॉक्टरों दवारा किये जा रहे चैट, जिसमे मुस्लिम समुदाय के मरीजों को उनके द्वारा उपचार नहीं दिए जाने की बात हो रही थी, बीते रविवार को वायरल हो गयी।

Article Advertisement

चूरू के निजी अस्पताल श्रीचंद बरदिया रोग निदान केंद्र के एक कर्मचारी ने लिखा, "कल से मुस्लिम पेशेंट का X-Ray नहीं करूँगा, ये मेरी शपत है।" वही दूसरी ओर अस्पताल के एक और कर्मचारी ने लिखा, "अगर हिन्दू पॉजिटिव होता और मुस्लिम डॉक्टर होता तो हिन्दुओं को कभी नहीं देखता, मैं नहीं देखूंगी मुस्लिम ओ पी डी। बोल देना मैडम है ही नहीं।" उन्होंने आगे ये भी लिखा की मुस्लिम पेशेंट को मुस्लिम डॉक्टर के पास भेजा जाए। सोशल मीडिया पर ये चैट के वायरल होने के बाद अस्पताल के मालिक, सुनील चौधरी ने फेसबुक पर माफ़ी मांगते हुए लिखा, "न मेरा और न ही मेरे अस्पातल के किसी भी कर्मचारी का किसी भी समुदाय के लोगों के भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा था।" सुनील चौधरी जी ने दावा किया की ये सारे मैसेज मध्य अप्रैल के बीच का है जब तब्लीग़ी जमात के लोगो की वजह से देश में कोरोना केसेस बढे थे। इंडियन एक्स्प्रेस को दिए अपने बयान में सुनील चौधरी ने कहा, "हमारे इलाके में केसेस बहुत थे और जैसा की आप देख सकते है इसमें किसी ने लिखा भी है और इसमें शक भी नहीं है और आप भी इसकी सच्चाई का पता लगा सकते है। आप अगर जमीनी हक़ीक़त देखेंगे, तो कही गयी बातों में कोई सच्चाई नज़र नहीं आएगी। महामारी के बड़े पैमाने पर फैलाव के दौरान भी हमने 24 घंटे सुविधा उपलब्ध कराई थी। हमने कभी भी धार्मिक भावनाओं के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है।" इन सब के बीच राजस्थान पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। द वायर को दिए अपने बयान में चूरू के सरदारशहर पुलिस के स्टेशन हाउस अधिकारी ने कहा, "आई पी सी की धारा 153A (दो समुदाय के बीच धर्म, जाती, लिंग या जन्म स्थान को लेकर दुश्मनी फैलाने का आरोप) और 505 (जनता की शरारत) के तहत एफ आई आर दर्ज कर ली गयी है और इसकी जांच शुरू कर दी गयी है।"

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read