अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

मधेपुरा:-भाई-बहन के अटूट प्रेम रक्षाबंधन पर्व को आज अच्छी तरह से मनाया गया

भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार इस बार लंबे समय के बाद विशेष संयोग पर मनाया गया। अबकी बार रक्षा बंधन सोमवार (03 August 2020) को मनाया गया। तीन अगस्त को सावन सोमवार, सावन पूर्णिमा श्रावण नक्षत्र का महासंयोग है जो बहुत ही उत्तम फल देने वाला है। रक्षाबंधन का पर्व श्रवण मास की पूर्णिमा क

मधेपुरा:-भाई-बहन के अटूट प्रेम रक्षाबंधन पर्व को आज अच्छी तरह से मनाया गया

Article Advertisement

भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार इस बार लंबे समय के बाद विशेष संयोग पर मनाया गया। अबकी बार रक्षा बंधन सोमवार (03 August 2020) को मनाया गया। तीन अगस्त को सावन सोमवार, सावन पूर्णिमा श्रावण नक्षत्र का महासंयोग है जो बहुत ही उत्तम फल देने वाला है।

Article Advertisement

रक्षाबंधन का पर्व श्रवण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। जिसमें बहनें अपने भाई को रक्षासूत्र बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहन की रक्षा का बचन देता है। रक्षाबंधन को राखी, कजली, कजलियां आदि नामों से जाना जाता है। इस त्यौहार को लेकर देश के अलग-अलग भागों में अलग अलग मान्यताएं हैं। पौराणिक कथाओ के अनुसार, लक्ष्मी जी ने पहली बार राजा बलि को अपना भाई मानकर राखी बांधी थी और इसके बदले में बलि से भगवान विष्णु को मांगा था। वैसे इस बार करोना जैसे खतरनाक संक्रमण को देखते हुए खास उत्साह नहीं देखा जा रहा है मगर इस त्यौहार का जो खास नियम है बखूबी भाई और बहन के द्वारा निभाया जा रहा है! बाजार में ज्यादा भीड़ भाड़ की चहल कदमी नहीं है! लेकिन फिर भी भाई-बहन के पवित्र बंधन को आज अच्छी तरह से निभाई जा रही है!

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read