नहीं रहे 'बिहार की शान' 20 इंच के रामअवतार यादव, मंदिर में पूजा करने गए थे, चली गई जान - RAM AVTAR YADAV गया सड़क हादस में 20 इंच के रामअवतार यादव की मौत. मंदिर से पूजा कर निबंधन कार्यालय जा रहे थे तभी हादसा हो गया. गया: बिहार के गया में सड़क हादसे में 20 इंच के रामअवतार यादव की मौत हो गई है. शुक्रवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के किरानी घाट के पास की घटना है. जहां अज्ञात वाहन ने दिव्यांग रामअवतार की ट्राई साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी. राम अवतार मंदिर का दर्शन कर के निबंधन कार्यालय जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई है. रामअवतार यादव की मौत: घटना में घायल रामावतार यादव को जेपीएन अस्पताल में इलाज के लाया गया था लेकिन चिकित्सा में देरी की वजह से उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रामावतार यादव दुख हरनी मंदिर में माथा टेकने के बाद वह लौट रहे थे. तभी किरानी घाट चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह अपनी ट्राई साइकिल से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज में लापरवाही: स्थानीय लोगों ने उन्हें जेपीएन अस्पताल लेकर पहुंचे वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अस्पताल में इलाज होने में देरी हुई जिसके कारण अस्पताल में ही उनकी मौत हो गई. सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि अगर समय से इलाज शुरू कर दिया जाता तो शायद रामअवतार यादव की जान बच सकती थी. सबसे छोटे कद के थे रामअवतार: रामअवतार फतेहपुर प्रखंड के बगाही गांव के रहने वाले थे. 45 वर्षीय रामावतार यादव गया रजिस्ट्री ऑफिस में कातिबो ' डीड राइटर ' के साथ रहकर मुंशी के रूप में कार्य करते थे. रामावतार यादव जिला के सबसे छोटे कद के व्यक्ति थे. उनकी हाइट 20 इंच थी. कड़ी मेहनत और अपने कार्यों से जिला में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई थी. बनना चाहते थे इंजीनियर: 31 मार्च 2025 को ईटीवी भारत ने '20 इंच के रामअवतार से मिलिए' के शीर्षक से विशेष रिपोर्ट प्रकाशित किया था. रामावतार यादव ने ईटीवी भारत से बात करते हुए अपने संघर्षों, कठिनाई और समाज के ताने-बाने पर बात की थी. उन्होंने बताया था कि वो इंजीनियर बनना चाहते थे लेकिन कॉलेज में रैगिंग के कारण पढ़ाई नहीं कर सके, कॉलेज तो गए लेकिन रैगिंग के कारण इंजीनियर बनने का सपना अधूरा रह गया. छोटा कद को नहीं मानते थे कमजोरी: रामअवतार यादव अपने छोटे कद को लेकर चिंतित नहीं होते थे. वह कहते थे कि बौने व्यक्ति के प्रति समाज के कुछ लोगों की सोच आज भी वही वर्षों पुरानी है लेकिन हम अपनी मेहनत से आगे बढ़ते हैं पर दुख दूसरों को होता है. छात्र जीवन में ही कुछ शरारती तत्वों के कारण माता-पिता को मेरे लिए चिंता बड़ी थी. मेरी सुरक्षा और भविष्य की चिंताएं उन्हें थी. 25 वर्षों से निबंधन कार्यालय में करते थे काम: रामअवतार यादव की दुखद मृत्यु से निबंधन कार्यालय के सभी लोग दुखी हैं. रामअवतार यादव को याद कर वह भावुक भी होते हैं. डीड राइटर विजय कुमार कहते हैं कि रामावतार यादव विकलांग होने के बावजूद भी किसी कार्य को करने से पीछे नहीं हटते थे. पिछले 25 वर्षों से वह उन्हें यहां देख रहे हैं. बड़े सरल व्यक्ति थे. आज उनके जाने का हम सभी को दुख है. "घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. परिवार के लोगों को सूचित किया जा चुका है. पोस्टमार्टम के लिए शव को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया था. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा." - धनंजय कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष
Article Advertisement
Education
नहीं रहे 'बिहार की शान' 20 इंच के रामअवतार यादव, मंदिर में पूजा करने गए थे, चली गई जान - RAM AVTAR YADAV
नहीं रहे 'बिहार की शान' 20 इंच के रामअवतार यादव, मंदिर में पूजा करने गए थे, चली गई जान - RAM AVTAR YADAV गया सड़क हादस में 20 इंच के रामअवतार यादव की मौत. मंदिर से पूजा कर निबंधन कार्यालय जा रहे थे तभी हादसा हो गया. गया: बिहार के गया में सड़क हादसे में 20 इंच के रामअवतार यादव की मौत हो गई है. शुक्रव
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
