अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

राम रहीम को पैरोल देने का मामला, हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को जारी किया नोटिस

डेरा सिरसा मुखी गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पेरोल पर बाहर है और राम रहीम की पेरोल को लेकर लगातार हरियाणा में सियासत चलती आ रही है। इस बीच राम रहीम की पेरोल को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी, जिस पर आज सुनवाई हुई। चंडीगढ़: डेरा सिरसा मुखी गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पेरोल पर बाहर है और रा

राम रहीम को पैरोल देने का मामला, हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को जारी किया नोटिस

Article Advertisement

डेरा सिरसा मुखी गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पेरोल पर बाहर है और राम रहीम की पेरोल को लेकर लगातार हरियाणा में सियासत चलती आ रही है। इस बीच राम रहीम की पेरोल को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी, जिस पर आज सुनवाई हुई।

Article Advertisement

चंडीगढ़: डेरा सिरसा मुखी गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पेरोल पर बाहर है और राम रहीम की पेरोल को लेकर लगातार हरियाणा में सियासत चलती आ रही है। इस बीच राम रहीम की पेरोल को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई थी, जिस पर आज सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इस मामले में हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है। हरियाणा सरकार के साथ साथ पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को भी हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कोर्ट में दायर की गई इस याचिका में हरियाणा सरकार ने डेरा मुखी राम रहीम को पैरोल देने के लिए जारी 20 जनवरी 2023 के आदेश को रद्द करने की मांग की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 40 दिन की पैरोल देते हुए नियमों का सीधे-सीधे उल्लंघन किया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि डेरा प्रमुख दुष्कर्म व हत्या जैसे मामलों में सजा काट रहा है। पंजाब में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इसके चलते पंजाब में कई बार विरोध मार्च, पंजाब बंद, पंजाब में सड़कों और रेलवे लाइनों की नाकाबंदी तक की गई थी। याचिका में कोर्ट से मांग की गई कि इस याचिका के विचाराधीन रहने तक डेरा प्रमुख की पैरोल रद्द कर उसे जेल में वापस भेजा जाए। याचिका पर सुनवाई करते हुए अब कोर्ट ने हरियाणा सरकार समेत पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read