अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

रमजान में घरों के अंदर इबादत का करें नज़्म: मौलाना मोहम्मद मतिउर रहमान

  देश के मौजूदा हालात को देखते हुए, इस बार माह-ए-रमजान में तरावीह और अन्य ईबादतों का नज़्म घरों के अंदर करें। उपरोक्त बातें छातापुर थाना क्षेत्र के सुरजापुर के अज़ीम शख्सियत मौलाना मोहम्मद मतिउर रहमान ने कही। उन्होंने कहा कि करोना वायरस से आज पूरी दुनिया परेशान है। हमारा देश भी इस महामारी से जूझ

रमजान में घरों के अंदर इबादत का करें नज़्म: मौलाना मोहम्मद मतिउर रहमान

Article Advertisement

  देश के मौजूदा हालात को देखते हुए, इस बार माह-ए-रमजान में तरावीह और अन्य ईबादतों का नज़्म घरों के अंदर करें। उपरोक्त बातें छातापुर थाना क्षेत्र के सुरजापुर के अज़ीम शख्सियत मौलाना मोहम्मद मतिउर रहमान ने कही। उन्होंने कहा कि करोना वायरस से आज पूरी दुनिया परेशान है।

Article Advertisement

हमारा देश भी इस महामारी से जूझ रहा है। जिसको देखते हुए सरकार द्वारा 3 मई तक का लॉक डान लगाया गया है, और प्रशासन द्वारा लोगों को यह निर्देशित किया जा रहा है कि बिना किसी विशेष आवश्यकता के घरों से बाहर ना निकलें , धार्मिक स्थलों पर भी फिलहाल भीड़ इकट्ठा करने से मना किया गया है। इसीलिए आने वाले पाक महीने रमजान उल मुबारक में भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौलाना ने कहा कि प्रशासन के द्वारा लगाए गए ।इस लाक डॉन का पालन करते हुए इस बार रमजान-उल-मुबारक में फर्ज नमाजों और तरावीह का नज़्म अपने घरों में करें, इसके अलावह ज्यादा से ज्यादा कुरआन-पाक का तिलावत(पाठ) करें। सदका व खैरात(दान) करें। पूरी दुनिया के लिए ख़ैर की दुआएं करें। बेशक इस वक्त अल्लाह हम से नाराज है यही वक्त है कि हम अल्लाह से रूजू हो कर अपने गुनाहों से तौबा करें। साथ ही अपने आस-पास के रहनेवालों का और ज़रूरतमंदो का भी ख्याल रखें।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read