अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

नाला नहीं रहने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोग परेशान

नाला नहीं रहने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोग परेशान शहर के वार्ड 24 में सड़क ही नाला का काम कर रही है। मोहल्ले में सड़क किनारे एक भी नाला नहीं रहने से गंदा पानी सड़क पर ही बहता है। यह स्थिति एक दो दिन की नहीं बल्कि सालों भर की है। बीते फरवरी महीने में नाला निर्माण शुरू किया गया था जो अभी तक पूरा नहीं

नाला नहीं रहने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोग परेशान

Article Advertisement

नाला नहीं रहने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लोग परेशान शहर के वार्ड 24 में सड़क ही नाला का काम कर रही है। मोहल्ले में सड़क किनारे एक भी नाला नहीं रहने से गंदा पानी सड़क पर ही बहता है। यह स्थिति एक दो दिन की नहीं बल्कि सालों भर की है।

Article Advertisement

बीते फरवरी महीने में नाला निर्माण शुरू किया गया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसका परिणाम है कि मोहल्ले की सड़कों पर लोगों के घरों का गंदा पानी जमा रहता है। इससे मोहल्ले की बड़ी आबादी को आवागमन की समस्या झेलनी पड़ रही है। लगातार पानी के बहने से सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। हैरत की बात तो यह है कि न ही नगर परिषद प्रशासन कुछ कर रही है और न ही जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे हैं। वार्ड वासियों की मानें तो गंदा पानी के जमा रहने से आसपास के लोगों को कई तरह की बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। वार्ड वासियों की मानें तो जहां नाला बना भी है वहां निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सभी नाला जाम है। पर्व-त्योहार के मौके पर वार्ड के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से श्रमदान कर किसी तरह सफाई की जाती है। सबसे बुरा हाल चित्रगुप्त मंदिर और उसके आसपास बसे लोगों का है। उन्हें मजबूरन गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों की माने तो छोटे-छोटे बच्चे भी इसी गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को बेबस हैं। सड़क पर सालों भर एक फीट तक पानी भरा रहता है। वार्ड वासियों ने बताया दर्द, कुछ तो उपाय हो। मोहल्ले के नवीन कुमार दास, बबलू, विमल कुमार, सुरेन्द्र कामत, उपेन्द्र कामत, अतुल कुमार, सुमित कुमार, अखिल कुमार आदि का कहना है कि बारिश में स्थिति और भी बिगड़ जाती है। इससे होकर आवाजाही करने वाले गड्ढे में फंसकर दुर्घटना के शिकार भी हो जाते हैं। यही नहीं पूजा-पाठ के मौके पर भी लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लेकिन उनके दर्द को सुनने वाला कोई नहीं है। कई बार नगर परिषद को नाला निर्माण के लिए आवेदन दिया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read