बरेली में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत बरेली (उप्र) 18 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से पांच किलोमीटर दूर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दोनों युवकों की पत्नी सगी बहनें हैं और उनका सुहाग उजड़ने से कोहराम मच गया।
बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बरेली किला थाना क्षेत्र के छावनी के रहने वाले ओमकार (28) और उनके घर के पास ही रहने वाले गुड्डू (25) फरीदपुर की दूध फैक्ट्री में गाड़ी चलाते थे।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को काम से लौटने के बाद दोनों स्कूटी से तनख्वाह लेने जा रहे थे कि इस बीच बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के टीपी नगर के पास रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
कुमार ने बताया कि इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
कुमार ने बताया कि दोनों को निजी अस्पताल में लाया गया जहां डाक्टरों ने ओमकार को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान शुक्रवार को गुड्डू ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि ओंकार की पत्नी नीलम उर्फ नीलू और गुड्डू की पत्नी विनीता दोनों सगी बहन हैं।
दोनों बहनों का एक साथ सुहाग उजड़ने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Article Advertisement
India
बरेली में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
बरेली में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत बरेली (उप्र) 18 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से पांच किलोमीटर दूर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दोनों युवकों की पत्नी सगी बहनें हैं और उनका सुहाग उजड़ने से कोहराम मच गया। बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
