ट्यूशन जा रही 4 साल की बच्ची को ‘ठेकुआ’ दिखाकर पास बुलाया, फिर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय जिले के शिंगौली चौकी क्षेत्र में 4 साल की मासूम को बहला फुसलाकर दुश्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देशभर के अलग अलग हिस्सों में दुष्कर्म जैसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
इन्हीं बढ़ते मामलों के खुलासे होने के साथ ही मानवता और इंसानियत की सोच पर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं।
इसी से जुड़ा हुआ एक इंसानियत को झकझोर कर देने वाला मामला बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के बेगूसराय जिले में बीते शनिवार को एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
हालांकि, पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
ट्यूशन जा रही थी मासूम, बहलाकर ले गया आरोपी मामले को लेकर पुलिस न बताया कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान बेगूसराय जिले के शिंगौली चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 7 के मूल निवासी 30 वर्षीय राम प्रवेश महतो के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से हुई पूछताछ में उसने बताया कि मासूम बच्ची अपने भाई के साथ ट्यूशन के लिए जा रही थी, उसी दौरान आरोपी राम प्रवेश महतो ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया और फिर आटा और चीनी से बने ‘ठेकुआ’ नामक पकवान का लालच दिया।
इसके बाद आरोपी उसे अपनी साइकिल पर बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
मासूम की हालत देखकर ग्रामीण का आरोपी पर फूटा गुस्सा इस घटना को अंजाम देने क बाद आरोपी मासूम बच्ची को रोते हुए और दर्द से कराहते हुए वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।
उसी बीच दुष्कर्म का शिकार हुई मासूम का भाई घटनास्थल फर पहुंच गया।
घटनास्थल पर अपनी बहन के शरीर से काफी खून बहता देख कर भाई ने अपने माता-पिता को इस मामले की जानकारी दी।
मामले की भनक लगते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपी के घर पर हमला बोल दिया।
उसी दौरान ग्रामिणों की ओर से आरोपी महतो को पकड़ लिया गया और उसे बेगूसराय पुलिस के हाथों सौंपने से पहले जमकर उसकी पिटाई की गई।
पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि हमें घटना के बारे में पता चलते ही हमने तुरंत गांव में पुलिस बल भेजा।
इस मामले में आरोपी राम प्रवेश महतो को 4 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले की त्वरित सुनवाई की सिफारिश की है।
साथ ही मिली जानकारी के अनुसार,पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सदर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Article Advertisement
Crime
ट्यूशन जा रही 4 साल की बच्ची को ‘ठेकुआ’ दिखाकर पास बुलाया, फिर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
ट्यूशन जा रही 4 साल की बच्ची को ‘ठेकुआ’ दिखाकर पास बुलाया, फिर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय जिले के शिंगौली चौकी क्षेत्र में 4 साल की मासूम को बहला फुसलाकर दुश्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। देशभर के अलग अलग हिस्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
