अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार आगरा (उप्र), चार जुलाई (भाषा) आगरा में एक पूर्व महापौर की बहू के साथ लकड़ी कारोबारी ने नाम बदलकर दोस्ती की और फिर ब्लैकमेल करके उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। आगरा के पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहन पी बोत्रे के अनुसार आरोपी के

महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Article Advertisement

महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार आगरा (उप्र), चार जुलाई (भाषा) आगरा में एक पूर्व महापौर की बहू के साथ लकड़ी कारोबारी ने नाम बदलकर दोस्ती की और फिर ब्लैकमेल करके उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा।

Article Advertisement

आगरा के पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहन पी बोत्रे के अनुसार आरोपी के खिलाफ भादंसं और धर्मांतरण की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता आगरा के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी आगरा के एक पूर्व महापौर के बेटे के साथ हुई थी। पुलिस के अनुसार, 2005 में उसके पति की मौत हो गई थी। इसके कुछ साल बाद लखनऊ में एक पार्टी के दौरान उसकी मुलाकात लकड़ी कारोबारी आरिफ उर्फ आदित्य से हुई। महिला का आरोप है कि आरिफ ने अपना नाम आदित्य आर्या और खुद को लकड़ी कारोबारी बताते हुए उसे इस बिजनेस में शामिल होने की पेशकश की। इसके बाद से दोनों की दोस्ती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि माथे पर टीका लगाते हुए आरिफ ने एक फोटो खिंचवाई। इसे ऐसा एंगल दिया जैसे वह पीड़िता की मांग में सिंदूर भर रहा हो। महिला का आरोप है कि इसी फोटो को दिखाकर वह ब्लैकमेल करके उसका शारीरिक शोषण करने लगा और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read