रतन टाटा ने इस बेजुबान के लिए लोगों से मांगी मदद, कहा- कोई ब्लड डोनर मिले तो बताएं देश के प्रमुख बिजनेसमैन रतन टाटा ने एक बेजुबान के लिए लोगों की मदद मांगी है।
इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है।
इस बेजुबान को बुखार है और गंभीर बीमारी है।
रतन टाटा ने एक फोन नंबर भी जारी किया है।
यूजर्स रतन टाटा के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।
देश के प्रमुख बिजनेसमैन रतन टाटा का पशु प्रेम किसी से छिपा नहीं है।
अब उन्होंने एक बेजुबान के लिए लोगों से मदद मांगी है।
यह बेजुबान इस समय गंभीर बीमारी से गुजर रहा है।
रतन टाटा ने इसकी मदद से लिए लोगों से ब्लड डोनर की मांग की है।
इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है।
इस पोस्ट में उन्होंने 7 महीने के बेजुबान के लिए मुंबई के लोगों से मदद मांगी है।
गंभीर बीमारी से गुजर रहा है यह बेजुबान रतन टाटा ने जिस बेजुबान के लिए मदद मांगी है, वह 7 महीने का एक डॉग है।
यह डॉग उनकी एनिमल हॉस्पिटल में एडमिट है।
इसे बुखार है और एनीमिया की गंभीर बीमारी है।
इसके लिए रतन टाटा ने ब्लड डोनर की मांग की है।
रतन टाटा ने कहा है इस डॉग के लिए उन्हें एक डॉग का ब्लड चाहिए।
ऐसे में उन्हें ऐसे डॉग की तलाश है जो इस डॉग के लिए ब्लड डोनेट कर सके।
ब्लड डोनेट ठीक उसी प्रकार होता है जैसे इंसान के मामलों में किया जाता है।
ब्लड डोनेट करने से डॉग की सेहत पर इंसान की तरह कोई असर नहीं पड़ता और उसे एनिमल में भी अच्छा माना जाता है।
View this post on Instagram A post shared by Ratan Tata (@ratantata) डोनर के लिए रखीं ये शर्त रतन टाटा ने पोस्ट में लिखा है कि उन्हें जिस ब्लड डोनर (सिर्फ डॉग) की तलाश है, उसके लिए ये शर्तें जरूरी हैं: ब्लड डोनर डॉग की उम्र 1 से 8 साल के बीच होनी चाहिए।
डॉग का वजन 25 किलोग्राम या इससे ज्यादा होना चाहिए।
डॉग को पूरी वैक्सीन लगी हों और उसे कीड़े मारने की दवाई भी दी गई हो।
हाल में किसी भी तरह की कोई बीमारी न हुई हो।
शरीर पर किसी भी तरह के कीड़े या पिस्सु न लगे हों।
6 महीने के भीतर उसे बुखार न हुआ हो।
जारी किया नंबर रतन टाटा ने इस पोस्ट में मुंबई के लोगों से डॉग के लिए मदद मांगी है।
साथ ही पोस्ट में एक मोबाइल नंबर (7021850400) भी दिया गया है।
रतन टाटा की इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट करके उनके इस प्रयास की तारीफ कर रहे हैं।
इस पोस्ट में कमेंट से पता चला है कि कई लोगों से इस नंबर पर कॉल कर मदद की पेशकश की है।
हालांकि अभी पता नहीं चल पाया है कि उन्हें कोई डोनर मिला है या नहीं।
रतन टाटा ने बनवाया है एनिमल हॉस्पिटल सोशल मीडिया में ऐसी कई खबरें और फोटो आते रहते हैं जिसमें रतन टाटा का डॉग और दूसरे पशुओं के प्रति प्रेम साफ नजर आता है।
पशुओं इलाज के लिए उन्होंने मुंबई में एक हॉस्पिटल बनवाया है।
यह हॉस्पिटल 24 घंटे खुला रहता है।
इस हॉस्पिटल में डॉग, बिल्ली, खरगोश आदि जानवरों का इलाज किया जाता है।
Article Advertisement
India
रतन टाटा ने इस बेजुबान के लिए लोगों से मांगी मदद, कहा- कोई ब्लड डोनर मिले तो बताएं
रतन टाटा ने इस बेजुबान के लिए लोगों से मांगी मदद, कहा- कोई ब्लड डोनर मिले तो बताएं देश के प्रमुख बिजनेसमैन रतन टाटा ने एक बेजुबान के लिए लोगों की मदद मांगी है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इस बेजुबान को बुखार है और गंभीर बीमारी है। रतन टाटा ने एक फोन नंबर भी जारी किया है। यूजर्स

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
