अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

सड़क निर्माण के सर्वे को लेकर अधिकारी पहुंचे गांव

सड़क निर्माण के सर्वे को लेकर अधिकारी पहुंचे गांव ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग को देखते हुए प्रखंड के कवैया पंचायत के बरबन्ना गांव से हरदा व रजीगंज पंचायत के रजीगंज गांव से विक्रमपट्टी तक सड़क निर्माण को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह एवं कनीय अभ

सड़क निर्माण के सर्वे को लेकर अधिकारी पहुंचे गांव

Article Advertisement

सड़क निर्माण के सर्वे को लेकर अधिकारी पहुंचे गांव ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग को देखते हुए प्रखंड के कवैया पंचायत के बरबन्ना गांव से हरदा व रजीगंज पंचायत के रजीगंज गांव से विक्रमपट्टी तक सड़क निर्माण को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह एवं कनीय अभियंता राम उदय कुमार स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे।

Article Advertisement

उनके साथ जिला पार्षद विवेका यादव एवं अन्य लोग साथ थे। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पूर्णिया पूर्व प्रखंड के दो सड़क है जिसमे कवैया पंचायत के बैरबन्ना विषहरी स्थान होते हुए सरवन चौहान, कौशल्या घाट, शोभागंज, महादलित टोला होते हुए हरदा कोलासी पथ तक सड़क निर्माण तथा रजीगंज पंचायत के रजीगंज कालीमंदिर चौक महादलित टोला होते माराधार टोला, मुसहरी कमला घाट (कारी कोसी) होते हुए बिक्रमपट्टी गांव से हरदा चौक तक सड़क निर्माण का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसका प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेजा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आस्वस्त करते हुए कहा कि हमारा प्रयास होगा कि जल्द ही यहां पर इस सड़क का निर्माण हो ताकि आने वाले समय मे ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़े। वहीं जिला पार्षद विवेका यादव ने बताया कि सड़क निर्माण होने के बाद इस गांव कर लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाएं। वही बरबन्ना गांव निवासी चंदन चौहान, सचिदानंद चौहान, बिजय चौहान, प्रकाश चौहान आदि ने कहा कि अगर यह सड़क का निर्माण हो जाएगा तो हमलोगों बीस किलोमीटर की दूरी सिर्फ 4 किलोमीटर में ही तय कर लेंगे। लोगों को हरदा बाजार के सब्जी मंडी का पूरा फायदा मिल सकेगा। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read