अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

Realme जल्द लॉन्च करेगा 90हर्ट्ज डिस्प्ले का फोन

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने पुष्टि कर दी है कि वह 90 हर्ट्ज डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन पेशकरेगा। रियलमी के प्रोडक्ट मैनेजर वैंग डैरेक ने वीबो पर जानकारी दी कि कंपनी का 90 हर्ट्ज डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च से बहुत दूर नहीं है। यह फीचर वनप्लस कंपनी ने वनप्लस 7प्रो में भी पेश किया था। हा

Realme जल्द लॉन्च करेगा 90हर्ट्ज डिस्प्ले का फोन

Article Advertisement

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने पुष्टि कर दी है कि वह 90 हर्ट्ज डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन पेशकरेगा। रियलमी के प्रोडक्ट मैनेजर वैंग डैरेक ने वीबो पर जानकारी दी कि कंपनी का 90 हर्ट्ज डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च से बहुत दूर नहीं है।

Article Advertisement

यह फीचर वनप्लस कंपनी ने वनप्लस 7प्रो में भी पेश किया था। हालांकि एक वेबसाइट ने दावा किया है कि यह फोन वनप्लस 7प्रो की तुलना में सस्ता होगा। अंग्रेजी वेबसाइट जीएसएमअरेना के मुताबिक, यह स्मार्टफोन रियलमी एक्सटी प्रो हो सकता है, जिसमें 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। हालांकि अभी यह नहीं पता है कि इसमें नॉच होगा या फिर नहीं। इस फोन में ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है और बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। बैक पैनल पर सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल और अन्य दो कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल के होंगे। हालांकि फीचर्स की आधिकारिक जानकारी लॉन्चिंग के दौरान ही दी जाएगी जो इसी सप्ताह होगी। Source-Hindustan Live

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read