अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

Realme 5 Sale: रियलमी 5 सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर, जानें ऑफर्स

Realme 5 Sale: रियलमी 5 सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर, जानें ऑफर्स Realme 5 Sale: रियलमी 5 आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Realme 5 Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट रियलमी डॉट कॉम पर बेचा जाएगा। रियलमी 5 की बिक्री फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Realme ने

Realme 5 Sale: रियलमी 5 सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर, जानें ऑफर्स

Article Advertisement

Realme 5 Sale: रियलमी 5 सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर, जानें ऑफर्स Realme 5 Sale: रियलमी 5 आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Realme 5 Flipkart और कंपनी की आधिकारिक साइट रियलमी डॉट कॉम पर बेचा जाएगा। रियलमी 5 की बिक्री फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

Article Advertisement

Realme ने हाल ही में इस बात की घोषणा की है कि रियलमी 5 अब हर मंगलवार को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। याद करा दें कि भारत में Realme 5 को Realme 5 Pro के साथ उतारा गया था। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। अहम खासियतों की बात करें तो यह रियलमी 5 में 6.5 इंच की एचडी+ स्क्रीन, Qualcomm Snapdragon 665 SoC, चार रियर कैमरे और फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है। Realme 5 price in India, सेल ऑफर्स रियलमी 5 को पिछले महीने भारतीय बाजार में Realme 5 Pro के साथ उतारा गया है। रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो दोनों ही हैंडसेट चार रियर कैमरों के साथ उतारे गए हैं। रियलमी 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 11,999 रुपये है। जैसा कि हमने आपको बताया कि रियलमी 5 सेल Flipkart और कंपनी की साइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। रियलमी 5 के दो कलर वेरिएंट हैं, क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल। सेल ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। रियलमी की आधिकारिक साइट पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो MobiKwik से भुगतान पर 7 प्रतिशत सुपरकैश (750 रुपये) मिलेगा। इसके अलावा Jio की ओर से 7,000 रुपये के फायदे मिलेंगे। Realme 5 specifications डुअल-सिम रियलमी 5 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। रियलमी 5 में नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 3 जीबी और 4 जीबी। रियलमी 5 प्रो चार रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह एफ/ 1.8 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर (एफ/ 2.25 अपर्चर और 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस), 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस (एफ/ 2.4 अपर्चर) है। कैमरा सेटअप इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 5 में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एआई ब्यूटिफिकेशन टेक से लैस है। रियलमी 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी टाइप शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। रियलमी 5 प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.6x9.3 मिलीमीटर है और वज़न 198 ग्राम। इस फोन में भी पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्रोत-NDTV India

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read