अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

Realme XT 64 मेगापिक्सल के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme XT इंडिया में लॉन्च हो गया है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा है और इस कैमरे के साथ आने वाला भारत में पहला फोन है। इससे पहले रेडमी ने 64 मेगापिक्सल वाला कैमरा लॉन्च किया था लेकिन वह चीन में लॉन्च किया गया था। रियलमी एक्सटी की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स

Realme XT 64 मेगापिक्सल के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Article Advertisement

Realme XT इंडिया में लॉन्च हो गया है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा है और इस कैमरे के साथ आने वाला भारत में पहला फोन है। इससे पहले रेडमी ने 64 मेगापिक्सल वाला कैमरा लॉन्च किया था लेकिन वह चीन में लॉन्च किया गया था। रियलमी एक्सटी की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है।

Article Advertisement

यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को पर्ल व्हाइट और पर्ल ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। Realme XT की सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी की अपनी वेबसाइट पर 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। स्पेसिफिकेशन Realme XT में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जो वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रियलमी का चार रियर कैमरों वाला लेटेस्ट हैंडसेट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस है। एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है यह फोन। 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Realme XT यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो रियलमी एक्सटी चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जो एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा। दोनों ही 2 मेगापिक्सल के कैमरे का अपर्चर एफ/ 2.4 होगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। Source-Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read