अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
चीन के कद्दू बीजों ने खोला तस्करी का नया रास्ता, फ्लाई ऐश टैंकरों में गुप्त तहखाने बनाकर हो रही भारत में सप्लाईBihar Weather Tomorrow: अक्टूबर में बदला बिहार का मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमानबढ़नी और सिद्धार्थनगर होकर चलेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस, नेपाल सीमा से सटे यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगातबिहार एमएलसी चुनावः महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट तो JDU में अंतर्कलह, अनंत सिंह से तेवर से दिलचस्प हुआ मुकाबला'बिहार का नाम शर्मसार हुआ', बेटियों से दुराचार पर बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने उठाए सवाल, कहा- लॉ एंड ऑर्डर...बहराइच के रूपईडीहा में भारत-नेपाल सीमा पर बना मैत्री द्वार, पर्यटकों के आकर्षण का बना केंद्र, आवागमन होगा स...उत्तराखंड सरकार ने पहली बार भारत-नेपाल सीमा के पास बनबसा में कैबिनेट की बैठक कीपटना से मुजफ्फरपुर सिर्फ 1 घंटे में, बिहार में बिछेगा रैपिड रेल का जाल, रूट के सर्वे का काम शुरू‘हेलो! हम बोल रहे हैं’, बिहार की मिट्टी से निकली कहानी, प्यार से शुरू होकर सियासत तक पहुंचती है...5.10 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक और मोब...भारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक और मोबाइल भी जब्तचीन के कद्दू बीजों ने खोला तस्करी का नया रास्ता, फ्लाई ऐश टैंकरों में गुप्त तहखाने बनाकर हो रही भारत में सप्लाईBihar Weather Tomorrow: अक्टूबर में बदला बिहार का मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमानबढ़नी और सिद्धार्थनगर होकर चलेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस, नेपाल सीमा से सटे यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगातबिहार एमएलसी चुनावः महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट तो JDU में अंतर्कलह, अनंत सिंह से तेवर से दिलचस्प हुआ मुकाबला'बिहार का नाम शर्मसार हुआ', बेटियों से दुराचार पर बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने उठाए सवाल, कहा- लॉ एंड ऑर्डर...बहराइच के रूपईडीहा में भारत-नेपाल सीमा पर बना मैत्री द्वार, पर्यटकों के आकर्षण का बना केंद्र, आवागमन होगा स...उत्तराखंड सरकार ने पहली बार भारत-नेपाल सीमा के पास बनबसा में कैबिनेट की बैठक कीपटना से मुजफ्फरपुर सिर्फ 1 घंटे में, बिहार में बिछेगा रैपिड रेल का जाल, रूट के सर्वे का काम शुरू‘हेलो! हम बोल रहे हैं’, बिहार की मिट्टी से निकली कहानी, प्यार से शुरू होकर सियासत तक पहुंचती है...5.10 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक और मोब...भारत-नेपाल सीमा पर SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक और मोबाइल भी जब्त

Article Advertisement

Crime

हमने गरीबों को दिए जाने वाले राशन की सूची से चार करोड़ फर्जी नामों को हटाया : मोदी

हमने गरीबों को दिए जाने वाले राशन की सूची से चार करोड़ फर्जी नामों को हटाया : मोदी भोपाल, 29 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस सहित पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जब इन दलों की सरकार थी, तब सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीबों को दिए जाने

हमने गरीबों को दिए जाने वाले राशन की सूची से चार करोड़ फर्जी नामों को हटाया : मोदी

Article Advertisement

हमने गरीबों को दिए जाने वाले राशन की सूची से चार करोड़ फर्जी नामों को हटाया : मोदी भोपाल, 29 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस सहित पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जब इन दलों की सरकार थी, तब सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गरीबों को दिए जाने वाले राशन को लूटने के लिए इन दलों ने अपने चार करोड़ फर्जी लोग “कागजों में तैनात कर दिए थे, जो पैदा ही नहीं हुए थे।” प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने ऐसे फर्जी नामों को हटाया, ताकि गरीब को उसका हक मिल सके। मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मध्यप्रदेश के 5.21 लाख लाभार्थियों का ‘गृह-प्रवेश’ कराने के लिए डिजिटल माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छतरपुर जिले से शामिल हुए। मोदी ने कांग्रेस एवं विपक्षी दलों की पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान पीडीएस में हुई धांधली का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘जब इन लोगों की सरकार थी, तो इन्होंने गरीबों के राशन को लूटने के लिए अपने चार करोड़ फर्जी लोग कागजों में तैनात कर दिए थे। ऐसे नाम जो पैदा ही नहीं हुए। इन चार करोड़ फर्जी लोगों के नाम से राशन उठाया जाता था, बाजार में बेचा जाता था और उसके पैसे इन लोगों के काले खातों में पहुंचाया जाता था।’’ मोदी ने कहा, ‘‘वर्ष 2014 में सरकार में आने के बाद से ही हमारी (भाजपा नीत) केन्द्र सरकार ने इन फर्जी नामों को खोजना शुरू किया और इन्हें राशन की सूची से हटाया ताकि गरीब को उसका हक मिल सके।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों में बने करीब सवा पांच लाख घर, सिर्फ एक आंकड़ा नहीं बल्कि देश में सशक्त होते गरीब का पहचान हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों को उनका पक्का घर देने का यह अभियान सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है। मोदी ने कहा कि यह गांव और गरीब को विश्वास देने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि यह “गरीब को गरीबी से बाहर निकलने की हिम्मत देने की पहली सीढ़ी है।” उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 2.5 करोड़ घरों का निर्माण किया गया है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित दो करोड़ घर शामिल हैं। मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर बने हैं, उनमें से करीब दो करोड़ घरों का स्वामित्व महिलाओं का है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मालिकाना हक के जरिये घर के दूसरे आर्थिक फैसलों में भी महिलाओं की भागीदारी मजबूत हुई है। मोदी ने कहा कि महिलाओं की परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने हर घर तक जल पहुंचाने का बीड़ा भी उठाया है। उन्होंने कहा कि बीते ढाई साल में इस योजना के तहत देशभर में 6 करोड़ से अधिक परिवारों को शुद्ध पेयजल का कनेक्शन मिल चुका है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read