मर्डर केस में जेल में… फिर भी दिखानी हैं अदाएं, पुलिस कस्टडी में मेकअप कर रहीं Pavithra Gowda रेणुकास्वामी मर्डर केस का हालिया अपडेट बेहद हैरान करने वाला है, जिसके सामने आने के बाद लग रहा है कि पवित्रा को अपने किए का बिल्कुल पछतावा नहीं है।
जी हां, हाल ही में जो जानकारी आई है, उसके बाद तो ऐसा ही लग रहा है।
रेणुकास्वामी मर्डर केस को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आ ही जाता है।
खबरों के बाजार में भी इसकी चर्चा है।
वहीं, अब इस केस को लेकर जो बात सामने आई है, वो सच में बेहद हैरानी वाली है।
जी हां, हाल ही में रेणुकास्वामी मर्डर केस को लेकर जो अपडेट आया है, उसे पढ़कर तो कोई भी यही कहेगा कि एक्ट्रेस पवित्रा गोड़ा को अपने किए का जरा भी पछतावा नहीं है।
क्राइम सीन पर गई थी पवित्रा दरअसल, हाल ही में पुलिस पवित्रा गोड़ा को क्राइम सीन पर लेकर गई थी।
इस दौरान पवित्रा गोड़ा स्माइल करते और मेकअप करते दिखी, जो अपने आपमें हैरानी की बात है।
भला कोई इंसान किसी मर्डर केस में मुख्य आरोपी हो और वो पुलिस कस्टडी में इस तरह की हरकतें करें, तो किसी को भी हैरानी होगी।
जब पुलिस पवित्रा को घटनास्थल पर ले गए थे।
View this post on Instagram A post shared by 𝙋𝙖𝙫𝙞𝙩𝙝𝙧𝙖 𝙂𝙤𝙬𝙙𝙖 (@pavithragowda777_official) महिला पुलिस कर्मियों से मांगा गया स्पष्टीकरण इस दौरान एक्ट्रेस के पास मेकअप बॉक्स भी नजर आया।
साथ ही वो मुस्कुरा रही थीं और बेहद शांत लग रही थी।
पवित्रा को देखकर लग रहा था कि उन्हें अपने किए का कोई पछतावा नहीं है।
हालांकि पुलिस की इस लापरवाही पर भी एक्शन लिया गया है।
जी हां, डीसीपी (पश्चिम) के ऑफिस से ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है और स्पष्टीकरण मांगा गया है।
क्या है मामला?
गौरतलब है कि अभिनेत्री पवित्रा गोड़ा और मशहूर कन्नड़ एक्टर दर्शन पर उनके फैन रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप है।
ना सिर्फ पवित्रा और दर्शन बल्कि इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों को अरेस्ट किया है।
दर्शन के फैन रेणुकास्वामी पर पवित्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप था।
पुलिस जांच की बात करें तो सामने आया है कि रेणुकास्वामी के साथ इंसानियत की सारी हदें पार हुई।
View this post on Instagram A post shared by 𝙋𝙖𝙫𝙞𝙩𝙝𝙧𝙖 𝙂𝙤𝙬𝙙𝙖 (@pavithragowda777_official) रेणुका के संग सारे हदें पार जांच में आया कि पहले रेणुकास्वामी का किडनैप किया गया था।
इसके बाद उसे बंधक बनाया गया और उसके हाथ-पैर बांध दिए गए।
इतना ही नहीं बल्कि रेणुकास्वामी को बिजली के झटके देकर टॉर्चर किया गया।
रिपोर्ट्स में कहा गया कि रेणुका को गंभीर चोटे आईं और सदमे की वजह से उसकी जान चली गई।
ऑटोप्सी रिपोर्ट में कहा गया कि पीड़ित के अंडकोष फट गए थे और उसका एक कान भी गायब था।
बता दें कि रेणुका की बॉडी 9 जून को बेंगलुरु के एक नाले में मिली थी और उनका चेहरा भी कुत्तों ने आधा खाया हुआ था।
पुलिस इस मामले में जांच कर रही हैं।
Article Advertisement
Crime
मर्डर केस में जेल में… फिर भी दिखानी हैं अदाएं, पुलिस कस्टडी में मेकअप कर रहीं Pavithra Gowda
मर्डर केस में जेल में… फिर भी दिखानी हैं अदाएं, पुलिस कस्टडी में मेकअप कर रहीं Pavithra Gowda रेणुकास्वामी मर्डर केस का हालिया अपडेट बेहद हैरान करने वाला है, जिसके सामने आने के बाद लग रहा है कि पवित्रा को अपने किए का बिल्कुल पछतावा नहीं है। जी हां, हाल ही में जो जानकारी आई है, उसके बाद तो ऐसा ही लग

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
