अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार"इसे कहते हैं राजनीति का समाज पर असर", बिहार में शराबबंदी रहे या खत्म हो? पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ने सुनाया...420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाईमोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार"इसे कहते हैं राजनीति का समाज पर असर", बिहार में शराबबंदी रहे या खत्म हो? पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ने सुनाया...420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाईमोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!

Article Advertisement

boloindia.in
Crime

उद्धव के खिलाफ बयान: नासिक के पुलिस आयुक्त ने राणे की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए

उद्धव के खिलाफ बयान: नासिक के पुलिस आयुक्त ने राणे की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए मुंबई, 24 अगस्त (भाषा) नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश जारी किए। राणे क

उद्धव के खिलाफ बयान: नासिक के पुलिस आयुक्त ने राणे की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए
उद्धव के खिलाफ बयान: नासिक के पुलिस आयुक्त ने राणे की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए मुंबई, 24 अगस्त (भाषा) नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश जारी किए। राणे के खिलाफ महाराष्ट्र के उत्तरी शहर में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्होंने यह आदेश जारी किए हैं। अधिकारी ने बताया कि आदेश के बाद नासिक पुलिस का एक दल आज सुबह रत्नागिरी जिले के लिए रवाना हो गया, जहां राणे अभी अपनी ‘जन आर्शीवाद यात्रा’ निकाल रहे हैं। राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा, ‘‘ यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’ राणे ने दावा किया कि 15 अगस्त को जनता को संबोधित करते समय ठाकरे यह भूल गए थे कि आजादी को कितने साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाषण के बीच में वह अपने सहयोगियों से पूछ रहे थे कि स्वतंत्रता दिवस को कितने साल हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके राणे पहले शिवसेना में थे, जो बाद में कांग्रेस में और फिर, 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। राणे के इस विवादित बयान के बाद शिवसेना की नासिक इकाई के प्रमुख ने साइबर पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर नासिक में राणे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500, 505, 153-बी(1)(सी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। राणे की टिप्पणी के मद्देनजर पूरे राज्य और नासिक में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने मामले की जांच और केन्द्रीय मंत्री की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। अधिकारी ने बताया कि नासिक के पुलिस उपयुक्त (डीसीपी) (अपराध) संजय बरकुण्ड के नेतृत्व में एक दल को राणे को गिरफ्तार करने के लिए रत्नागिरी के चिपलुन रवाना किया गया है। इस दल में पुलिस निरीक्षक आनंद वाघ और अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। दल को राणे को गिरफ्तार करने और उन्हें नासिक की एक अदालत के समक्ष पेश करने को कहा गया है। दल को केन्द्रीय मंत्री को गिरफ्तार करने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है। पांडे ने कहा, ‘‘ राणे के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद हम मामले के तथ्य के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं। हम कानून का पालन कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस तरह का अपराध दोबारा ना हो इसलिए गिरफ्तारी जरूरी है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि उनको गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। अदालत के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि राणे की गिरफ्तारी के बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को इस बारे में सूचित किया जाएगा, क्योंकि केन्द्रीय मंत्री राज्यसभा के सदस्य हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ राणे को गिरफ्तार करते समय पुलिस केन्द्रीय मंत्री के संबंध में सभी नियमों का पालन करेगी।’’ उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री के रूप में उनके सभी विशेषाधिकारों पर विचार किया जाएगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह जो भी कहना चाहते हैं, अदालत के समक्ष कह सकते हैं। इस बीच, औरंगाबाद में शिवसेना के प्रवक्ता अंबादास दानवे ने मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी को लेकर क्रांति चौक थाने में भी राणे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दानवे ने कहा कि राणे का बयान ‘‘आपत्तिजनक’’ था और उन्होंने भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। दानवे ने कहा कि शिवसेना की महिला शाखा भी औरंगाबाद में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा ‘‘पहले, शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे नारायण राणे को ‘नारू’ कहते थे जिसका मराठी में अर्थ बीमारी होता है। शिवसेना के पास इस बीमारी का इलाज है।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read