अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

दोषियों पर जल्द कारवाई नहीं हुई तो आन्दोलन के लिए बाध्य होगा पत्रकार संघ

दोषियों पर जल्द कारवाई नहीं हुई तो आन्दोलन के लिए बाध्य होगा पत्रकार संघ मधेपुरा से विकास कुमार की रिपोर्ट मधेपुरा: बुधवार को जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में समाचार संकलन के दौरान फ़ोटो खींचने को लेकर कर्मी द्वारा संवाददाता एवं छायाकार से उलझने व विवाद खड़ा करने को लेकर आईरा की एक बैठक

दोषियों पर जल्द कारवाई नहीं हुई तो आन्दोलन के लिए बाध्य होगा पत्रकार संघ

Article Advertisement

दोषियों पर जल्द कारवाई नहीं हुई तो आन्दोलन के लिए बाध्य होगा पत्रकार संघ मधेपुरा से विकास कुमार की रिपोर्ट मधेपुरा: बुधवार को जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में समाचार संकलन के दौरान फ़ोटो खींचने को लेकर कर्मी द्वारा संवाददाता एवं छायाकार से उलझने व विवाद खड़ा करने को लेकर आईरा की एक बैठक सम्पन्न हुई।

Article Advertisement

गुरुवार को टाउन हॉल में सम्पन्न बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुरारी सिंह ने किया। बैठक में सबसे पहले संवाददाता से सारी जानकारी ली गईं।   https://youtu.be/qFpNmAzEOsc   इसके बाद सबों ने एक स्वर से इस तरह की घटना की निंदा की। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि इस मामले में जल्द ही कारवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी से एक शिष्टमंडल मिलेगी । बुधवार को हुई घटना के दोषियों के विरुद्ध कारवाई करने एवं भविष्य में इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आवश्यक निर्देश सभी विभागों को जारी करने को मांग की जाएगी। जल्द कारवाई नही होने की स्थिति में आईरा ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है। जिलाधिकारी के अलावे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं अधीक्षक से भी मिलने एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को मेल भेजे जाने का भी निर्णय लिया गया। जानकारी हो कि बुधवार को दैनिक जागरण संवाददाता राकेश रंजन व छायाकार शंकर कुमार समाचार संकलन के सिलसले में मेडिकल कॉलेज गए थे। जहां बिजली नही रहने से अंधेरा कायम था। सिटी स्कैन कक्ष में मौजूद कर्मी आराम फरमाने व मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त थे। फ़ोटो खींचने के साथ ही कर्मी उलझ गए। बाद में अन्य कई गार्ड भी आ गए। जो संवाददाता व छायाकार से पुनः उलझ गए। बैठक में आईरा के संरक्षक प्रो प्रदीप कुमार झा, सरोज कुमार, धर्मेंद्र भारद्वाज, प्रवीण वर्मा मुकुल, मानस चंद्र सेतु, महासचिव सुनीत साना, राकेश रंजन, प्रशांत कुमार, जावेद अख्तर, संजय कुमार, चंद्रमणि कुमार, दिलखुश, रामानंद कुमार, सविता नंदन कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read