अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

बिहार पुलिस: 11880 पदों पर सिपाही बहाली की परीक्षा आज

बिहार पुलिस: 11880 पदों पर सिपाही बहाली की परीक्षा आज बिहार पुलिस में सिपाही के 11880 पदों के लिए लिखित परीक्षा आज और 20 जनवरी को होगी। दोनों ही दिन परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। इसके लिए राज्यभर में 550 सेंटर बनाए गए हैं। हर पाली में करीब 3.25 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। चयन पर्षद के म

बिहार पुलिस: 11880 पदों पर सिपाही बहाली की परीक्षा आज

Article Advertisement

बिहार पुलिस: 11880 पदों पर सिपाही बहाली की परीक्षा आज बिहार पुलिस में सिपाही के 11880 पदों के लिए लिखित परीक्षा आज और 20 जनवरी को होगी। दोनों ही दिन परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। इसके लिए राज्यभर में 550 सेंटर बनाए गए हैं।

Article Advertisement

हर पाली में करीब 3.25 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। चयन पर्षद के मुताबिक पुरुष अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले के अगल-बगल के जिलों में सेंटर दिया गया है। वहीं महिला अभ्यर्थियों को दिक्कत न हो इसे दखते हुए गृह जिले में ही उनका सेंटर रखा गया है। प्रवेश पत्र के साथ फोटोग्राफी की व्यवस्था है ताकि बाद में अभ्यर्थी की जगह कोई दूसरा शख्स आता है तो उसकी आसानी से पहचान कर ली जाए। वहीं बॉयोमीट्रिक तरीके से उंगलियों के निशान भी लिए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों की संख्या 12 लाख 66 हजार है। लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा होगी। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अनुसार कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी होगी। यह फोटोग्राफी प्रवेश पत्र के साथ की जाएगी। वहीं बॉयोमीट्रिक तरीके से उंगलियों के निशान भी लिए जाएंगे। पर्षद ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे दलालों और जालसाजों के झांसे में न आएं। किसी भी कीमत पर कोई परीक्षा में गड़बड़ी या धांधली नहीं कर सकता है। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यदि कोई गड़बड़ी करता हैं तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। पर्षद का दावा है कि पुरुष अभ्यर्थियों के सेंटर जिले से बाहर रखे गए है ताकि कोई सेंटर मैनेज करने की कोशिश न कर सके। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read