अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

बेचने जा रहा था एमडीएम का चावल, धराया

बेचने जा रहा था एमडीएम का चावल, धराया बड़गांव पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर बासा के एमडीएम का एक बोरा चावल मंगलवार की शाम ग्रामीणों ने पकड़ कर पदाधिकारी के सुपुर्द किया। स्कूल की एचएम अनिता कुमारी ने एमडीएम का चावल बेचने के लिए कपसिया बासा के अरुण राम द्वारा भेजने की बात स्वीकार की है। ग्

बेचने जा रहा था एमडीएम का चावल, धराया

Article Advertisement

बेचने जा रहा था एमडीएम का चावल, धराया बड़गांव पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर बासा के एमडीएम का एक बोरा चावल मंगलवार की शाम ग्रामीणों ने पकड़ कर पदाधिकारी के सुपुर्द किया। स्कूल की एचएम अनिता कुमारी ने एमडीएम का चावल बेचने के लिए कपसिया बासा के अरुण राम द्वारा भेजने की बात स्वीकार की है।

Article Advertisement

ग्रामीणों ने मंगलवार की शाम करीब छह बजे स्कूल से पश्चिम बहियार के रास्ते ले जा रहे चावल की बोरी को जब्त कर लिया। सूचना मिलने पर रतवारा थानाध्यक्ष श्रीनिवासन चौधरी भी स्थल पर पहुंचे। बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी निरजा और प्रखंड साधन सेवी मध्याह्न भोजन त्रिपुरारी रजक ने संयुक्त रूप से मामले की छानबीन की। साधन सेवी ने बताया कि एचएम ने एमडीएम का चावल बेचने की बात स्वीकार की है। ग्रामीणों ने एचएम द्वारा सप्ताह में दो से तीन दिन एमडीएम बंद रखने और शुक्रवार को अंडा और फल की जगह केवल एक केला देने सहित कई आरोप लगाए। एचएम का गांव दूर रहने के कारण अपने पति के साथ स्कूल में ही रहकर स्कूल का संचालन करने की बात कही गयी। साधन सेवी ने बताया कि जांच के दौरान एचएम द्वारा चावल बेचने सहित कई अनियमितताएं पायी गयी है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी निरजा ने बताया कि बीईओ और साधन सेवी का संयुक्त जांच प्रतिवेदन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन को कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन केएन सादा ने बताया कि जांच प्रतिवेदन के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चावल चोरी मामले में एचएम पर निलंबन के साथ-साथ प्राथमिकी करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। उधर साधनसेवी ने चावल के साथ पकड़े गये व्यक्ति को सरपंच के जिम्मानामा पर तत्काल छोड़ दिया और एक ग्रामीण से जिम्मानामा लेकर चावल सुपूर्द कर दिया। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read