4 साल बाद रीगा चीनी मिल चालू, CM नीतीश ने किया उद्घाटन, 40000 लोगों को मिलेगा रोजगार - RIGA SUGAR MILL आज से रीगा चीनी मिल चालू हो गया है. प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी में इसका शुभारंभ किया. सीतामढ़ी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के तहत शिवहर और सीतामढ़ी दौरे पर हैं. सीतामढ़ी में उन्होंने चार वर्षों से बंद रीगा चीनी मिल का उद्घाटन किया. कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक पुतुर देव राजुलू ने बताया कि विस्तार के क्रम में इस मिल की पेराई क्षमता का विस्तार 5000 टीसीडी से बढ़कर 10000 टीसीडी तक किया जाएगा. डिस्टिलरी का विस्तार 45 केएलपीडी से 545 केएलपीडी तक, बिजली की आपूर्ति 11 मेगावाट से 50 मेगावाट तक करने के साथ ही प्रेस्डमड से 20 टीडीपी सीबीजी (कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट) स्थापित किए जाएंगे. मिल किसानों को देंगे गन्ना के नए प्रभेद के बीज: पी. देवराजुलु ने कहा कि पहले जितने भी मजदूर इस मिल में काम करते थे, उन सबों की सेवा की जाएगी. किसी का साथ नहीं छोड़ा जाएगा. सभी कामगार स्थानीय होंगे. उन्होंने कहा कि उनके कर्नाटक के मिल में 30 प्रतिशत कामगार बिहार के ही हैं. रीगा चीनी मिल को नए टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा. इससे पूर्व यहां के किसानों को गन्ना के नए प्रभेद की खेती के लिए बीज उपलब्ध कराने के साथ ही तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी. "आज से चीनी मिल चालू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन करेंगे. इस मिल में जो भी मजदूर पहले काम करते थे, उन सबों की सेवा की जाएगी. मिल के चालू होने से करीब 40 हजार लोग लाभान्वित होंगे."- पुतुर देव राजुलू, सीएमडी, रीगा चीनी मिल आसपास के गन्ना किसान होंगे खुशहाल: चीनी मिल के नए मालिक मरूगेश आर. निरानी ने कुछ महीने पहले मिल को हर हाल में चालू करने की घोषणा की थी. वे मेसर्स निरानी सुगर, बंगलोर के चेयरमैन हैं. अपने वादे के मुताबिक निरानी मिल को नियत समय पर चालू कराने जा रहे हैं. 26 दिसंबर यानी आज मिल के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के करीब 40 हजार लोगों को प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा और वे आर्थिक रूप से संबल और खुशहाल होंगे. किसानों की स्थिति से वाकिफ हैं निरानी: मिल मालिक निरानी करीब 25 वर्षों से चीनी मिल के कारोबार में हैं. उनके मुताबिक वे भी वे किसान परिवार से आते हैं. इस लिहाज से किसानों की स्थिति से वाकिफ हैं. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोग हार्ड वर्क करते है. ऐसे में उनकी कोशिश राजनीति से दूर रहकर किसानों के हित के बारे में सोचने की रहेगी. अधिक से अधिक रोजगार देने की पूरी कोशिश करेंगे. वहीं, नए मिल मालिक मिलने से क्षेत्र के किसान भी खुश हैं. हर सप्ताह गन्ना के भुगतान की कोशिश: पूर्व के चीनी मिल मालिक की ओर से समय पर किसानों को गन्ना का भुगतान नहीं किया जाता था. इस समस्या का समाधान न तो जिला प्रशासन और न राज्य सरकार ही कर सकी. हालांकि अब किसानों को आसानी से भुगतान की पूरी उम्मीद है. चेयरमैन निरानी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा है कि वे हर सप्ताह गन्ना आपूर्ति के एवज में किसानों को भुगतान करेंगे. मिल मालिक निरानी की मानें तो फिलहाल इस मिल की क्षमता 11 मेगावाट बिजली उत्पादन की है, आने वाले समय में इसे बढ़ाकर 20 मेगावाट करेंगे. साथ ही सरकार को भी बिजली की आपूर्ति करेंगे. 40 हजार लोग होंगे लाभान्वित: रीगा चीनी मिल 1932 में स्थापित हुए था लेकिन 2021 में बंद हो गया था. इस वजह से 40 हजार गन्ना किसानों के साथ हजारों कामगार, छोटे-बड़े दुकानदार, व्यापारी, वाहन कारोबारी, उनसे जुड़े परिवार के कम से कम 5 लाख की आबादी बुरी तरह प्रभावित हुई है. इन सब के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई थी. अब आज से मिल के चालू होने से लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक होगी और पुराने अच्छे दिन फिर लौट आएंगे.
Business
4 साल बाद रीगा चीनी मिल चालू, CM नीतीश ने किया उद्घाटन, 40000 लोगों को मिलेगा रोजगार - RIGA SUGAR MILL
4 साल बाद रीगा चीनी मिल चालू, CM नीतीश ने किया उद्घाटन, 40000 लोगों को मिलेगा रोजगार - RIGA SUGAR MILL आज से रीगा चीनी मिल चालू हो गया है. प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी में इसका शुभारंभ किया. सीतामढ़ी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के तहत शिवहर और सीतामढ़ी दौर
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Business
दीपिंदर गोयल के ₹85,000 के AI हेल्थ डिवाइस ‘Temple’ पर विवाद, डॉक्टरों ने वैज्ञानिक प्रमाणों पर उठाए सवाल

Business
Jio Platforms IPO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, 3.2 अरब डॉलर के इश्यू पर लगी 77 अरब डॉलर की बोलियां

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
