अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे छठ व्रतियों ने किया पारण

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे छठ व्रतियों ने किया पारण ऊर्जा और शक्ति के सबसे बड़े स्रोत उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हो गया। शहर से लेकर गांव तक रविवार को श्रद्धालुओं ने सुबह करीब साढ़े छह बजे उदीयमान सूर्य

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे छठ व्रतियों ने किया पारण

Article Advertisement

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे छठ व्रतियों ने किया पारण ऊर्जा और शक्ति के सबसे बड़े स्रोत उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हो गया। शहर से लेकर गांव तक रविवार को श्रद्धालुओं ने सुबह करीब साढ़े छह बजे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया।

Article Advertisement

इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त हो गया।व्रतियों ने जल, शर्बत व प्रसाद खाकर पारण किया। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अहले सुबह चार बजे से ही लोग घाटों, पोखर, नदी व तालाबों पर पहुंचने लगे थे। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इसके पूर्व शनिवार को अस्ताचलगामी सूर्य को गुरुवार को अर्घ्य दिया गया। शहरी क्षेत्र के शंकर चौक, मसोमात पोखर, मत्स्यगंधा जलाशय, गांधी पथ, मत्स्य विभाग का सत पोखरिया, पुलिस लाइन, सहरसा बस्ती, तिरंगा चौक,पंचवटी, पी जी सेंटर, सराही सहित करीब तीन दर्जन से अधिक जगहों पर श्रध्दालुओं ने भक्ति भाव के साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। कई लोगों ने घर में, छतों पर कृत्रिम घाट बनाकर पूजा की। एसपी राकेश कुमार, एसडीओ शंभूनाथ झा, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष राजमणि के द्वारा घाटों का निरीक्षण किया जाता रहा। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read