अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

तेजस्वी यादवजी कैसी लगी सुशासन की सौगात? रीतलाल यादव की न्यायिक हिरासत पर JDU का तंज

तेजस्वी यादवजी कैसी लगी सुशासन की सौगात? रीतलाल यादव की न्यायिक हिरासत पर JDU का तंज Ritlal Yadav Surrender: राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने आज दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया। दरअसल, एक बड़े बिल्डर ने रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद

तेजस्वी यादवजी कैसी लगी सुशासन की सौगात? रीतलाल यादव की न्यायिक हिरासत पर JDU का तंज

Article Advertisement

तेजस्वी यादवजी कैसी लगी सुशासन की सौगात? रीतलाल यादव की न्यायिक हिरासत पर JDU का तंज Ritlal Yadav Surrender: राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने आज दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया। दरअसल, एक बड़े बिल्डर ने रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

Article Advertisement

बिहार में महागठबंधन की बैठक से ठीक पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। लालू प्रसाद के करीबी माने जाने वाले दानापुर के RJD विधायक रीतलाल यादव ने अपने भाई के साथ गुरुवार को दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरजेडी विधायक रीतलाल राय के साथ चिक्कू यादव, भाई पिंकू यादव और श्रवण यादव एवं अन्य सहयोगी ने भी दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया। सरेंडर के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया है। रीतलाल यादव के वकील सफदर हयात ने बताया की दानापुर कांड संख्या 129/25 में एक बिल्डर द्वारा विधायक रीतलाल यादव समेत उनके भाई और रिश्तेदारों को आरोपित किया गया था, इस मामले में सभी ने सरेंडर कर दिया है। वहीं, इस मामले को लेकर जेडीयू और भाजपा ने आरजेडी पर हमला बोला है। क्या कहा जेडीयू प्रवक्ता ने? आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के सरेंडर और फिर न्यायिक हिरासत में भेजे जान पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला किया। नीरज कुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘तेजस्वी यादव जी, कैसी लगी सुशासन की सौगात? एक तरफ महागठबंधन की बैठक और दूसरी तरफ आपके ‘राजनीतिक रत्न’ का जेल में गृह प्रवेश! यही है सुशासन का राज। चाहे कोई भी हो, अपराधी कानून से नहीं बच सकता। कानून का कील ठोंक दिया जाता है।’ उन्होंने कहा कि अभी तो शुरुआत हुआ है, अभी भी आपके कई और विधायक हैं, जो जेल से बाहर हैं, जिनपर मुकदमा दर्ज है, उन्हें कोई बचाने वाला नहीं है। अपराध कीजिएगा तो यह नहीं देखा जाएगा कि किस दल के हैं, किस जाति के हैं या किस धर्म के हैं। अपराधियों पर कानून का वज्रपात होना तय है। ---विज्ञापन---   ‘न फंसाया जाता है, न किसी को बचाया जाता है’ वहीं, रीतलाल यादव के सरेंडर पर बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने भी निशाना साधा। मिश्रा ने कहा, ‘यही सुशासन की सरकार है। जो गलत करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी को न फंसाया जाता है और न किसी को बचाया जाता है।’ कई जगहों पर हुई थी छापेमारी बता दें कि शुक्रवार (11 अप्रैल को) पुलिस ने पटना से सटे दानापुर समेत कुछ अन्य जगहों पर राजद विधायक के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। इस दौरान विधायक रीतलाल यादव के घर पर और उनके करीबियों के 11 ठिकानों पर पटना पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की थी। छापेमारी के दौरान सिटी एसपी, दानापुर एएसपी के अलावा पटना के एसएसपी अवकाश कुमार भी पहुंचे थे। विधायक रीतलाल यादव के घर के बाहर करीब 1000 की संख्या में पुलिस और फोर्स को तैनात किया गया था। छापेमारी के दौरान साढ़े दस लाख रुपये नकद, 77लाख रुपये का ब्लैंक चेक, 4 संदिग्ध चेक, जमीन के कई डीड पेपर, 6 पेन ड्राइव और वॉकी टाकी बरामद किया गया था। छापेमारी में विधायक के आवास से दो काला बॉक्स भी जब्त किया गया था और बिजनेस पॉटर्नर सुनील के आवास से नकदी समेत जमीन के कागजात बरामद किए गए थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read