अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Education

90 हजार से अधिक नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया सरकार जान- बूझ कर लटकाये हुए है और शिक्षकों के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार सरकार पर आरोप लगाया है कि शिक्षा और शिक्षकों के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है.   दरअसल सरकार जान- बूझ कर शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े मामले को लटकाये रखना चाहती है. राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि सरकार अपने निर्णयों को लागू करने में टाल- मटोल

90 हजार से अधिक नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया सरकार जान- बूझ कर लटकाये हुए है और शिक्षकों के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है

Article Advertisement

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार सरकार पर आरोप लगाया है कि शिक्षा और शिक्षकों के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है.   दरअसल सरकार जान- बूझ कर शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े मामले को लटकाये रखना चाहती है. राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि सरकार अपने निर्णयों को लागू करने में टाल- मटोल कर रही है. यहां तक कि सरकार उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन के प्रति भी गंभीर नहीं दिख रही है.   उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रही 90 हजार से अधिक नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया सरकार जान- बूझ कर लटकाये हुए है. आखिर सरकार काउंसेलिंग का शेड्यूल क्यों जारी नहीं कर रही है. दूसरी तरफ, शीघ्र नियुक्ति की मांग को लेकर मधुबनी में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को बर्बरतापूर्वक पीट कर सरकार ने अपना निर्मम रवैया प्रदर्शित किया है. राजद इसकी घोर भर्त्सना करता है.   राजद नेता ने कहा कि शिक्षा और शिक्षक के प्रति यदि सरकार की नीयत साफ रहती, तो विद्यालय सेवा नियमावली को लागू करने के लिए भी गंभीरता दिखाई पड़ती. राजद प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि सरकार जान- बूझ कर शिक्षकों से जुड़े मामले को लटकाये रखना चाहती है. प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति और ऐच्छिक तबादले संबंधी प्रक्रिया यदि शीघ्र पूरी नहीं की गयी, तो पंचायत चुनाव के नाम पर टालने का एक बहाना मिल जायेगा.source www.prabhatkhabar.com

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read