अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

त्रासदी में ध्वस्त सड़क का नहीं हुआ निर्माण

त्रासदी में ध्वस्त सड़क का नहीं हुआ निर्माण एक तरफ सरकार ग्रामीण क्षेत्र के हर गली-मोहल्ले में पक्की सड़कों का निर्माण कर यातायात व्यवस्था को सुगम कर रही है तो दूसरी तरफ कुसहा त्रासदी में ध्वस्त सड़क का अब तक निर्माण नहीं कराया गया है। इसके कारण आज भी लोग क्षतिग्रस्त सड़क से आवागमन करने को विवश हैं। ग्र

त्रासदी में ध्वस्त सड़क का नहीं हुआ निर्माण

Article Advertisement

त्रासदी में ध्वस्त सड़क का नहीं हुआ निर्माण एक तरफ सरकार ग्रामीण क्षेत्र के हर गली-मोहल्ले में पक्की सड़कों का निर्माण कर यातायात व्यवस्था को सुगम कर रही है तो दूसरी तरफ कुसहा त्रासदी में ध्वस्त सड़क का अब तक निर्माण नहीं कराया गया है।

Article Advertisement

इसके कारण आज भी लोग क्षतिग्रस्त सड़क से आवागमन करने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 2008 में आयी कुसहा त्रासदी में प्रखंड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही मचायी थी। कई पुल-पुलिया और सड़क ध्वस्त हो गए थे। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इसमें अभी भी पानी जमा रहता है। कई जगह सड़क और पुल-पुलिया का निर्माण कराया गया लेकिन लक्ष्मीपुर खूंटी और छातापुर के बीच में पड़ने वाली ग्रामीण सड़क आज भी क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई लेकिन अब तक इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि खासकर बरसात के मौसम में ग्रामीणों के समक्ष आवागमन की समस्या खड़ी हो जाती है। मरीजों को पीएचसी तक ले जाने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है। अधिकारी व जनप्रतिनधि बने हैं उदासीन: ग्रामीणों ने कहा कि कई बार क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने के लिए विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया गया। लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत कराने के लिए किसी ने भी ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। लक्ष्मीपुर खुंट व छातापुर के बीच पड़ने वाली क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़क। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read