अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

मधेपुरा में सड़क हादसा, गंगा स्नान के लिए जा रहे सभी; 9 की मौत

बिहार के मधेपुरा में सोमवार को सुबह 9 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.   मिली जानकारी के अनुसार ऑटो सवार सभी लोग गंगा स्नान करने जा रहे थे, जिन्हें अनियंत्रित हाइवा ने टक्कर मार दी. मृतकों में एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं. ये हादसा जि

मधेपुरा में सड़क हादसा, गंगा स्नान के लिए जा रहे सभी; 9 की मौत

Article Advertisement

बिहार के मधेपुरा में सोमवार को सुबह 9 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.   मिली जानकारी के अनुसार ऑटो सवार सभी लोग गंगा स्नान करने जा रहे थे, जिन्हें अनियंत्रित हाइवा ने टक्कर मार दी. मृतकों में एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं. ये हादसा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के चौसा थाना क्षेत्र के NH-58 पर हुआ. ये लोग सहरसा जिले के बसनही थाने के भद्दी दुर्गापुर गांव के रहने वाले थे. आपको बता दें कि ये घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ऑटो पर 13 लोग सवार थे. सभी लोग सहरसा जिले के दुर्गापुर भट्टी से ऑटो पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए भागलपुर के महादेवपुर घाट जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. साथ ही इस भीषण हादसे के कारण सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है. वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध शुरू कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक वरिष्ठ अधिकारी नहीं आएंगे तब तक शव नहीं उठने देंगे. इस हादसे से चारों तरफ कोहराम मच गया है. मृतक के घरों में खुशियों के जगह मातम छा गया है. वहां मौजूद लोगों का कहना है कि ये हादसा कैसे हो गई और एक साथ ही इतने लोगों कि मौत होगी. इसको लेकर लोगों में जमकर आक्रोश है. वहां मौजूद लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस इन साड़ी मामले की पड़ताल में जुट गई है.   जानकारी के मुताबिक ऑटो में कुल 13 लोग सवार थे. घटना में जख्मी चार लोगों को चौसा अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को भागलपुर रेफर कर दिया है. सभी व्यक्ति सहरसा जिले के दुर्गापुर भट्टी व ग्वालपाड़ थानाक्षेत्र के भलुआही से ऑटो पर सवार होकर भागलपुर के महादेवपुर घाट गंगा स्नान के लिए जा रहे थे. इसी बीच ऑटो ट्रक से जोरदार टक्कर हो गया. मरने वाले में ये लोग हैं शामिल, राधे राम (60), चालक राजा स्वर्णकार (25), कैलाश मंडल (55), धिरेन मंडल (30), सोहगिया देवी (68) शामिल हैं।

Article Advertisement

सभी सहरसा जिले के दुर्गापुर भट्टी गांव के थे। वहीं, जख्मी में सतरहन मंडल (60), संजूला देवी (55), रमेश मंडल (40), रेणु देवी (35) इत्यादि हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोग शव नहीं हटाने दे रहे हैं, जिससे सड़क जाम कर दिया गया है. वाहनों की लंबी कतार है, लोगों का कहना है कि जब तक वरिष्ठ अधिकारी नहीं आएंगे तब तक शव नहीं उठाने देंगे.    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read