बिहार में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत - ROAD ACCIDENT IN BAGAHA बगहा में सड़क किनारे ट्रैक्टर से ई रिक्शा टकरा गयी. इसमें चालक और बच्चा समेत 4 लोगों की मौत गई है. पढ़ें खबर. पश्चिम चंपारण (बगहा) : बिहार के बगहा में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में ई रिक्शा का चालक समेत एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं. इसमें एक बच्चा, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं. एक घायल महिला को अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है. बगहा में चार लोगों की मौत : दरअसल, बगहा-वाल्मिकीनगर मुख्य पथ पर भेड़िहारी कंपार्ट के पास हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि हरनाटांड़ से इलाज कराकर एक ही परिवार के चार लोग ई रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच घर से करीब दो किमी दूर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में ई रिक्शा ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्री दूर जा गिरे. ट्रैक्टर में ई रिक्शा ने मारी टक्कर : जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर भी वाल्मिकीनगर जा रहा था. इसी क्रम में उसका तेल खत्म हो गया. लिहाजा चालक सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ाकर डीजल लाने गया था. इसी बीच ई रिक्शा पर सवार होकर लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के बर्मा टोला निवासी कुशवाहा परिवार के लोग हरनाटांड़ से इलाज करा कर अपने घर जा रहे थे. सामने से आ रही दूसरे वाहन की रोशनी ई रिक्शा चालक के आंख पर पड़ी और वह संतुलन खो बैठा. नतीजतन ई रिक्शा ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे जा कर टकरा गई. मृतकों की हुई शिनाख्त : घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. उन्होंने 112 को कॉल कर घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची और सभी को उपस्वास्थ्य केंद्र वाल्मिकीनगर ले जाया गया. चिकित्सकों के मुताबिक ई रिक्शा चालक अमीन समेत 12 वर्षीय टिल्लू कुमार, प्रियंका देवी (27 वर्ष) और रामेश्वर कुमार (60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. एक घायल महिला जानकी देवी का पैर टूटा है और उसे बेहतर इलाज के लिए गंभीर अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है. ''वाल्मिकीनगर थाना अंतर्गत भेड़िहारी कंपार्ट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में एक ई रिक्शा ने टक्कर मार दी. इस ई रिक्शा में चालक समेत 5 लोग सवार थे. जिसमें एक बच्चा और महिला समेत चालक और एक अन्य पुरुष की मौत हो गई है. तीन एक ही परिवार के सदस्य हैं. एक महिला अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती है. जिसका इलाज अभी चल रहा है.''- सुशांत कुमार सरोज, एसपी, बगहा
Article Advertisement
Business
बिहार में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत - ROAD ACCIDENT IN BAGAHA
बिहार में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत - ROAD ACCIDENT IN BAGAHA बगहा में सड़क किनारे ट्रैक्टर से ई रिक्शा टकरा गयी. इसमें चालक और बच्चा समेत 4 लोगों की मौत गई है. पढ़ें खबर. पश्चिम चंपारण (बगहा) : बिहार के बगहा में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में ई रिक्श
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
