बढ़ते अपराध के खिलाफ रोड पर उतरे व्यापारी प्रखंड क्षेत्र में बढ़ी आपराधिक घटनाओं के खिलाफ लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सड़क पर उतर आए।
गैस एजेंसी में हुई लूट की घटना के खिलाफ सोमवार को शहर के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर आक्रोश जताया।
व्यापारियों ने कहा कि प्रखंड में बढ़ी अपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगने से लोग दहशत में हैं।
बेखौफ अपराधी कहीं न कहीं लूट की घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं और पुलिस गिरोह का पता भी नहीं लगा पाती है।
स्थिति यह है कि व्यापारी वर्ग हमेशा दहशत में रहकर अपना कारोबार कर रहे हैं।
दुकान बंद करने के बाद व्यापारी और स्थानीय लोग एकजुट होकर थाने पहुंचे और पुलिस पदाधिकारियों से सुरक्षा मांगा।
लोगों ने बढ़ी आपराधिक घटनाओं को लेकर थानाध्यक्ष से कई सवाल भी किए।
लोगों ने कहा कि शराबबंदी के बावजूद बाजार में शराब बिक्री धड़ल्ले से की रही है।
खुलेआम शराब के नशे में हंगामा करते हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती है।
लगातार लूट और चोरी की घटना होने के बाद भी गिरोह का पता पुलिस नहीं लगा पा रही है।
बाजार के दुकानदार और आमलोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
शाम ढलते ही व्यापारी अपनी दुकान बंद कर देते हैं।
ऐसी स्थिति में सही तरीके से कारोबार करना मुश्किल हो गया है।
थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस को लूटकांड का सुराग मिल चुका है।
गैस एजेंसी लूटकांड में एक गिरफ्तार:गम्हरिया।गम्हरिया में रविवार को गैस एजेंसी में हुई लूट की घटना में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने लूट की घटना में उपयोग किए गए एक बाइक भी बरामद करने का दावा किया है।
थाना अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि लूटकांड में सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के मजरहट निवासी कन्हैया मंडल को गिरफ्तार किया गया है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि जोगबनी से फुलकाहा वाले रास्ते में देर रात अपराधी को पकड़ा गया।
लूटकांड शामिल एक बाइक भी बरामद किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने लूट की घटना में शामिल रहने की बात स्वीकार किया है।
उन्होंने बताया कि उसकी निशानदेही पर अन्य अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source-HINDUSTAN
Bihar
बढ़ते अपराध के खिलाफ रोड पर उतरे व्यापारी
बढ़ते अपराध के खिलाफ रोड पर उतरे व्यापारी प्रखंड क्षेत्र में बढ़ी आपराधिक घटनाओं के खिलाफ लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सड़क पर उतर आए। गैस एजेंसी में हुई लूट की घटना के खिलाफ सोमवार को शहर के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर आक्रोश जताया। व्यापारियों ने कहा कि प्रखंड में बढ़ी अपराधिक घटनाओ

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Bihar
बिहार के स्कूल में बड़ी लापरवाही: नमक समझकर मिड-डे मील में डाल दिया डिटर्जेंट, 36 छात्राएं बीमार

Bihar
बिहार में फिर सड़कों पर छात्र: पटना में महाधरना, 19 अगस्त को लोकभवन मार्च; तेजस्वी यादव करेंगे अगुवाई

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


