अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, 55 सवारियों से भरी बस पलटी

लखीसराय जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है. जहां 55 लोगों से भरी बस आज सुबह अचानक ही पलट गई. जिससे 20 लोग घायल हो गए हैं. वहीं, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस बारातियों से भरी थी और सुबह वापस लौटने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. सभी घयलों को इलाज के लिए अस

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, 55 सवारियों से भरी बस पलटी

Article Advertisement

लखीसराय जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है. जहां 55 लोगों से भरी बस आज सुबह अचानक ही पलट गई. जिससे 20 लोग घायल हो गए हैं. वहीं, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस बारातियों से भरी थी और सुबह वापस लौटने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. सभी घयलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद परिजनों में चीख - पुकार मच गई. 12 से अधिक लोगों की हालत गंभीर घटना जिले के हलसी थाना अंतर्गत कैदी गांव के समीप हुई है. जहां आज सुबह बरात वापस लौटने के दौरान बस पलट गई. जिससे बस में सवार लगभग 20 लोग घायल हो गए हैं. जिसमें 12 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जिसकी पहचान पटना जिले के पंडारक थाना अंतर्गत गौतम कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार पंडारक गांव के साराकर गांव से बारात लखीसराय जिले के हलसी थाना अंतर्गत कैंडी के बिल्ली गांव गई थी. जहां से लौटने के दौरान सिकंदरा लखीसराय मुख्य मार्ग के कैंडी के समीप ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई और सीधे गड्ढे में जा गिरी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घयलों को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read